ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / news / महागठबंधन में घमासान ! तेजस्वी के करीबी MLC ने कहा ... अशोक चौधरी...

महागठबंधन में घमासान ! तेजस्वी के करीबी MLC ने कहा ... अशोक चौधरी पकड़ते हैं लालू का पांव,नीतीश के कंट्रोल में कुछ भी नहीं

08-Jul-2023 11:50 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार में नीतीश कुमार के कंट्रोल में कुछ भी नहीं है। वो सबकुछ कंट्रोल करने के प्रयास में लगे हुए हैं लेकिन अब उनके कंट्रोल में कुछ भी नहीं है। उनके सामने  अशोक चौधरी ने राबड़ी देवी को बहुत कुछ बोल दिया था। लेकिन, उन्होंने कुछ भी नहीं कहा है। इसका मतलब साफ़ है कि नीतीश के कंट्रोल में कुछ भी नहीं रहा। यह बातें लालू के करीबी एमएलसी सुनील सिंह ने कही है। 


दरअसल, लालू प्रसाद यादव के करीबी और राबड़ी देवी के मुंह बोले भाई कहे जाने वाले सुनील सिंह ने केके पाठक और शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर विवाद को लेकर कहा कर कहा कि - आज अधिकारी अपने मनमर्जी कर रहे हैं नीतीश कुमार के कंट्रोल में अब कुछ भी नहीं रहा। नितीश कुमार सबकुछ कंट्रोल करने का भरसक प्रयास कर रहे हैं लेकिन वह कुछ भी नहीं कर पा रहे हैं। उनके कंट्रोल में अब कुछ भी नहीं रहा यह साफ हो चुका है।


इसके अलावा सुनील सिंह ने अशोक चौधरी पर निशाना साधते हुए कहा कि, आज वह कह रहे हैं कि मंत्री और अधिकारी एक रथ के दो पहिए होते थे यह वही लोग हैं जो राबड़ी देवी को सदन के अंदर बेइज्जती किए थे और नीतीश कुमार कुछ भी नहीं कर पाए थे। यह साफ हो चुका है कि नीतीश कुमार के कंट्रोल में अब कुछ भी नहीं रहा।


मालूम हो कि, इससे पहले सुनील सिंह ने एक फेसबुक पोस्ट कर बिहार सरकार पर निशाना साधा था। उन्होंने लिखा था कि - देखिए मित्रों मैं तो बिस्कोमान के अध्यक्ष के रूप में झूठी ही सही लेकिन ईमानदारी की ख्याति तो प्राप्त कर लिया हूं ,परन्तु मेरे नाक के ठीक नीचे और  अगल- बगल में अंगुलिमाल डाकू और डाकू खड्ग सिंह जैसे कुख्यात पदाधिकारी बैठे हैं फिर भी चाहे जो कुछ भी हो मैं तो ईमानदार हूं न? वही हालत तो कहीं इस प्रदेश के ---------?देखिए मित्रों कृपया इसे अन्यथा नहीं लेंगे! यह मेरी व्यक्तिगत अभिव्यक्ति है !


इधर, बिहार में शिक्षा मंत्रियों और के. के. पाठक के बीच उठे विवाद के बीच सीएम नीतीश कुमार एक बार फिर से राजगीर रवाना हो गए हैं। सीएम का राजगीर की रवाना होना राजनीतिक जानकारों के लिए एक बड़ा संकेत लग रहा है। हालांकि, सीएम राजगीर किन वजहों से गए हैं इसकी कोई आधिकारिक जानकारी भी निकल कर सामने नहीं आई है।