खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
10-Jul-2023 02:23 PM
By FIRST BIHAR EXCLUSIVE
PATNA: बिहार में महागठबंधन के कई नेता बीजेपी के सपंर्क में हैं. BJP तो पहले से ही ऐसा दावा कर रही थी. लेकिन आज तो नीतीश कुमार ने भी इसे मान लिया. नीतीश कुमार ने महागठबंधन के विधायक दल की बैठक में कहा-हमको मालूम है कि कौन-कौन बीजेपी के साथ है और कौन-कौन क्या कर रहा है. ये सब हमको मालूम है, जो लोग ऐसा कर रहे हैं वे बहुत बड़ी गलती कर रहे हैं.
बता दें विधानमंडल का मानसून सत्र शुरू हुआ है. इस मौके पर आज महागठबंध के विधायक दल की बैठक बुलायी गयी थी. सूत्रों के मुताबिक उसी बैठक में नीतीश कुमार ने अपने ही गठबंधन के नेताओं की पोल खोल दी. नीतीश कुमार ने कहा कि जो लोग षड़यंत्र कर रहे हैं, जो गलती कर रहे हैं उसकी जानकारी मुझे हैं. मुझे पता है कि कौन क्या कर रहा है.
नीतीश ने महागठबंधन विधानमंडल दल की बैठक में कांग्रेस के एक सीनियर विधायक के साथ साथ अपनी ही पार्टी के एक वरीय विधायक की ओर देखते हुए कहा- आप जो कर रहे हैं उसका क्या जवाब देंगे. जिन्होंने आप को वोट देकर विधायक बनाया उनको क्या जबाब देंगे. आप किसके चेहरे पर जीत कर आए हैं, ये आप को याद रखना होगा.
नीतीश ने अपने ही गठबंधन के कुछ विधायकों की ओर देखते हुए कहा-जो लोग दवाव में डाल कर आप को बुला रहे है, सोच लीजिये आप जेल भी भेजे जा सकते हैं. पता है न कि दूसरे राज्यों में क्या क्या खेल हुआ है. कितने लोगों को जेल भेजा गया है. नीतीश ने कहा कि बीजेपी और बाकी लोग से कौन मिल रहा है क्या तैयारी हो रही है सब मालूम है.
वैसे इसी बैठक में नीतीश कुमार ने राजद के विधान पार्षद सुनील सिंह पर खुला आरोप लगा दिया था कि वे अमित शाह के संपर्क में हैं और बीजेपी से लोकसभा चुनाव लड़ना चाहते . नीतीश कुमार के इस आरोप पर सुनील सिंह ने भी जवाब दिया था. इसके बाद दोनों के बीच तीखी बहस भी हुई थी.