ठंडे बस्ते में पड़ी बिहार की इन दो रेल परियोजना को मिली रफ्तार, 511 करोड़ से निर्माण कार्य में आएगी तेजी ठंडे बस्ते में पड़ी बिहार की इन दो रेल परियोजना को मिली रफ्तार, 511 करोड़ से निर्माण कार्य में आएगी तेजी Bihar News: बेतिया में आग का तांडव... रातोंरात दर्जनों घर राख, मवेशी भी जिंदा जले; गांव में मची चीख-पुकार बिहार के मदरसे में रची जा रही थी कौन सी बड़ी साजिश? पुलिस की छापेमारी में पिस्टल बरामद, मदरसा को किया सील, हिरासत में तीन संदिग्ध बिहार के मदरसे में रची जा रही थी कौन सी बड़ी साजिश? पुलिस की छापेमारी में पिस्टल बरामद, मदरसा को किया सील, हिरासत में तीन संदिग्ध BIHAR NEWS : मौत बनकर दौड़ी दूध वैन! बाइक सवार को रौंदा, 2 मासूमों को कुचलते हुए घर में घुसी गाड़ी बिहार में 7 माह की गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत: फंदे से लटका मिला शव, एक साल पहले हुई थी प्रेम विवाह फल्गु नदी में पानी छोड़े जाने के बाद मछली पकड़ने के लिए उमड़ी भीड़, प्रशासन की चेतावनी भी नजरअंदाज फल्गु नदी में पानी छोड़े जाने के बाद मछली पकड़ने के लिए उमड़ी भीड़, प्रशासन की चेतावनी भी नजरअंदाज बिहार में कारोबारी से मांगी 20 लाख की रंगदारी, 10 अप्रैल तक पैसे नहीं देने पर हत्या की धमकी; फेसबुक के जरिए भेजा मैसेज
29-Sep-2022 03:05 PM
PATNA : बिहार में उद्योगपतियों को आकर्षित करने के लिए सरकार लगातार कोशिश में लगी है। इसको लेकर आज पटना में बिहार इन्वेस्टर्स मीट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सीएम नीतीश और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव समेत देशभर से आए उद्योगपति शामिल हुए। इस दौरान तेजस्वी अपने पूरे संबोधन में इन्वेस्टर्स मीट में पहुंचे उद्योगपतियों को भरोसा दिलाते रहे कि बिहार में नई सरकार के बनने के बाद किसी को डरने की जरूरत नहीं है। उन्होंने उद्योगपतियों से कहा है कि वे अखबारों और मीडिया की सुर्खियों पर ध्यान देने के बजाए आंकड़ों को देखकर बिहार के प्रति अपना परसेप्शन बनाएं।
तेजस्वी ने कहा कि लोगों के मन में बिहार के प्रति गलत परसेप्शन बनाया जा रहा है। बिहार में नई सरकार बनने के बाद मीडिया में हेडलाइन चलती है कि बिहार में जंगलराज की वापसी हो गई है। उन्होंने कहा कि मीडिया के लोगों को जो चलाना है चलाने दीजिए और अखबारों और न्यूज चैनल का हेडलाइन देखकर अपनी राय मत बनाइए और जो डेटा है उसपर बिहार के बारे में अपनी राय बनाइए। तेजस्वी ने कार्यक्रम में मौजूद उद्योगपतियों को ये भरोसा दिलाया कि वे बिहार में उद्योग स्थापित करें, उन्हें सरकार सुरक्षा के साथ साथ हर वह सुविधा देगी जिसकी उन्हें जरूरत होगी।
तेजस्वी ने उद्योगपतियों से कहा कि वे बिहार में एकदम बेफिक्र होकर काम करें, अगर जरूरत होगी तो हमलोग रातों रात वहां पुलिस चौकी खुलवाएंगे। बिहार में महागठबंधन की सरकार है किसी को जरा सा भी डरने की जरूरत नहीं है। भ्रष्टाचार और अपराध से सरकार कोई भी समझौता नहीं करने जा रही है। अगर सरकार की पॉलिसी में बदलाव करने की भी जरूरत होगी तो उसे बदला जाएगा। बिहार में सबकुछ तैयार है बस टेकऑफ की जरूरत है।