BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास
23-Jun-2020 10:54 PM
PATNA : बिहार की सियासत इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। विधानसभा चुनाव में महागठबंधन बचाए रखने के लिए कांग्रेस आलाकमान सोनिया गांधी ने सभी सहयोगी दलों की बड़ी बैठक के बुलाई है। फर्स्ट बिहार को सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सोनिया गांधी बुधवार को आरजेडी, आरएलएसपी, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा और वीआईपी के नेताओं के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक करेंगी। बताया जा रहा है कि यह बैठक के बुधवार की शाम हो सकती है। इसमें नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के अलावे बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष मदन मोहन झा, राज्यसभा सांसद अखिलेश सिंह, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के अध्यक्ष जीतन राम मांझी के साथ-साथ वीआईपी अध्यक्ष मुकेश सहनी भी शामिल होंगे।
दिल्ली में महागठबंधन को लेकर एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम हुआ है। पिछले कई दिनों से दिल्ली में डेरा जमाए बैठे रालोसपा अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा की मुलाकात आज कांग्रेस नेता अहमद पटेल से हुई है। इस दौरान हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी भी मौजूद रहे हैं। दोनों नेताओं में अहमद पटेल के घर पर उनसे मुलाकात की है। इस मुलाकात में महागठबंधन की कोआर्डिनेशन कमेटी सहित विधानसभा में सीट शेयरिंग के मसले पर बातचीत हुई है। हालांकि किसी ने आधिकारिक तौर पर कुछ भी बोलने से मना किया है।
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ महागठबंधन में शामिल अन्य दलों के नेताओं की होने वाली बैठक के इस लिहाज से भी अहम है क्योंकि पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने 25 जून की डेडलाइन तय कर रखी है। मांझी आरजेडी पर लगातार हमलावर हैं और उन्होंने खुला ऐलान कर रखा है कि अगर 25 जून तक के कोऑर्डिनेशन कमिटी का गठन नहीं हुआ तो 26 जून को आगे का फैसला करेंगे। मांझी ने 26 जून को पटना में अपनी पार्टी के बड़े नेताओं की बैठक बुलाई है जिसमें वह अगली रणनीति पर चर्चा करने वाले हैं। उपेंद्र कुशवाहा समेत अन्य नेता लगातार यह कह रहे हैं कि कोआर्डिनेशन कमेटी का गठन किया जाए और सभी दल मिल बैठकर मुख्यमंत्री पद के चेहरे पर मुहर लगाएं। कुशवाहा को इस बात पर भी आपत्ति है कि तेजस्वी यादव के नाम पर अकेले आरजेडी लगातार चुनाव लड़ने की घोषणा कर रही है। कुशवाहा चाहते हैं कि महागठबंधन की एकजुटता दिखाने के लिए जिस किसी भी चेहरे पर फैसला लेना है वह सामूहिक तौर पर हो। बुधवार को होने वाली बैठक में किन बातों पर चर्चा होती है इस पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।