BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास
26-Jun-2020 01:47 PM
PATNA: हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी के आवास पर पार्टी नेताओं की बैठक हो रही थी. जिसके बाद महागठबंधन छोड़ने और कोई भी फैसले को लेकर मांझी को अधिकृत कर दिया गया है. अब देखना है कि मांझी क्या जेडीयू में विलय करेंगे या कोई बड़ा फैसला लेंगे. बैठक खत्म होने के बाद प्रवक्ता दानिश रिजवान ने कहा कि कांग्रेस की तरफ से 7 दिनों का समय मिला है कि कोआर्डिनेशन कमेटी बन जाएगी. उस का हम इंतजार कर रहे हैं. अभी 5 दिन बचा हुआ है. मांझी तय करेंगे कि वह महागठबंधन में रहना है या एनडीए में जाना है. अहमद पटेल के साथ बैठक हुई थी. हमे अभी भी उम्मीद है कोआर्डिनेशन कमेटी बन जाएगी
कोआर्डिनेशन कमेटी बनाने की कर रहे थे मांग
कांग्रेस आलाकमान सोनिया गांधी से मुलाकात करने दिल्ली गए जीतन राम मांझी पटना वापस आ चुके हैं. जिसके बाद वह अपने आवास पर नेताओं के साथ बैठक कर रहे थे. महागठबंधन में कोआर्डिनेशन कमेटी के गठन को लेकर जीतन राम मांझी ने जो डेडलाइन तय की थी वह भी खत्म हो चुकी है. जिसके बाद उनके आवास पर बैठक हो रही थी.
जीतन राम मांझी के साथ इस बैठक में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व विधायक डॉ अनिल कुमार, दानिश रिजवान, विजय यादव पार्टी के एमएलसी संतोष सुमन समेत अन्य नेता मौजूद थे. बताया जा रहा है कि इस बैठक के बाद हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा की तरफ से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आगे के फैसले के बारे में जानकारी दी जाएगी. बता दें कि महागठबंधन में मांझी को आरजेडी भाव नहीं दे रहा है. जिसके बाद यह चर्चा जोरों पर हैं कि मांझी बैठक में जेडीयू पार्टी में हम पार्टी के विलय को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं. जेडीयू भी इसको लेकर तैयार हैं. अब फैसला मांझी को करना है.