मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
05-Jul-2020 05:48 PM
PATNA : महागठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर हलचल बढ़ गई है। राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के 3 नेता सीट शेयरिंग के मुद्दे पर बातचीत के लिए प्रदेश आरजेडी कार्यालय पहुंचे हैं। पिछले दिनों उपेंद्र कुशवाहा ने अपनी पार्टी के तीन नेताओं की कमेटी बनाते हुए यह ऐलान किया था कि महागठबंधन में सीट शेयरिंग सहित तमाम मुद्दों पर यही नेता आरजेडी से बातचीत करेंगे। उपेंद्र कुशवाहा ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूदेव चौधरी और राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेश यादव और प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष वीरेन्द्र कुशवाहा को बातचीत का जिम्मा सौंपा है।
इस वक्त महागठबंधन से के अंदर से जो बड़ी खबर आ रही है। उसके मुताबिक रालोसपा नेताओं की तीन सदस्यीय कमिटी आरजेडी कार्यालय पहुंची है। जहां वह आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह से मुलाकात कर रहे हैं। सीट शेयरिंग पर ये नेता प्रदेश अध्यक्ष से बातचीत कर रहे हैं।
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की तरफ से तरजीह नहीं मिलने के बाद उपेंद्र कुशवाहा ने अपनी पार्टी के तीन नेताओं की कमेटी बनाई थी। तेजस्वी यादव की तरफ से यह बयान आने के बाद कि उनकी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा और जीतन राम मांझी से बातचीत करेंगे कुशवाहा ने अपने तीन नेताओं को यह जिम्मा सौंप डाला था।