ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा

महाशिवरात्रि आज: ऐसे करें जलाभिषेक, दूर होगी सभी समस्याएं

11-Mar-2021 07:35 AM

DESK : देवों के देव महादेव शिव-शंभू, भोलेनाथ शंकर की अराधना, उपासना का त्योहार महाशिवरात्रि है. आज देश भर में धूमधाम से महाशिवरात्रि का पर्व मनाया  जा रहा है. ऐसे तो हर माह में शिवरात्रि आता है लेकिन फाल्गुन के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी युक्त चतुर्दशी की शिवरात्रि को महाशिवरात्रि कहते हैं.

 11 मार्च यानि आज महाशिवरात्रि जा रही है और आज  शिवयोग, सिद्धियोग और घनिष्ठा नक्षत्र का संयोग बनने से महाशिवरात्रि की महत्ता और बढ़ गई है.  101 साल बाद महाशिवरात्रि पर यह विशेष संयोग बन रहा है. बता दें कि पुराणों के अनुसार इसी दिन भगवान शिव और मां पार्वती का विवाह हुआ था और इस दिन भगवान शिव की पूजा करने से हर मनोकामना पूरी होती है.  

वहीं ऐसी मान्यता है कि आज के दिन जलाभिषेक करने से शिव भक्तों पर शिव भगवान की कृपा बरसती है . भगवान की कृपा से शिव भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती है. इस बार महाशिवरात्रि पर त्रयोदशी और चतुर्दशी तिथियां पड़ रही हैं. इस लिए जलाभिषेक का महत्त्व और भी बढ़ गया है. हिंदू धर्मशास्त्रों के अनुसार, महाशिवरात्रि पर्व पर त्रयोदशी व चतुर्दशी में जलाभिषेक का विधान बताया गया है.

आज महाशिरात्रि  के खास मौके पर हरिद्वार  में शुरू हो रहे महाकुंभ का पहला शाही स्‍नान है. शाही स्नान को लेकर राज्य सरकार और स्‍थानीय प्रशसन की ओर से सभी तरह की तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं. शाही स्‍नान की शुरुआत में जूना अखाड़ा, आह्वान अखाड़ा, अग्नि अखाड़ा और किन्नर अखाड़ा करीब 11 बजे हर की पौड़ी ब्रह्मकुंड पर स्नान करने के लिए पहुचेंगे. इसके बाद करीब 1 बजे निरंजनी अखाड़ा और आनंद अखाड़ा हर की पौड़ी ब्रह्मकुंड पर स्नान करेंगे. इसके बाद करीब 4 बजे महानिर्वाणी अखाड़ा और अटल अखाड़ा हर की पौड़ी ब्रह्मकुंड पर स्नान करेंगे.