ब्रेकिंग न्यूज़

जमुई में नकाबपोश बदमाशों ने घर पर बमबाजी कर लूट की वारदात को दिया अंजाम, जमीन के दस्तावेज भी जलाए मधुबनी में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत, चालक फरार सीट लूटने के चक्कर में दो यात्रियों की मौत, गया जंक्शन पर दर्दनाक हादसा सहरसा में सिर कटी लाश का खुलासा: प्रेम-प्रसंग में युवती के भाई ने रची थी साजिश बिहार में खुले में मांस-मछली की बिक्री पर रोक, बिना लाइसेंस के नहीं लगेगी दुकान, नीतीश सरकार ने किये नियम सख्त JEE Mains Result 2026: जेईई मेन 2026 का रिजल्ट घोषित, बिहार के शुभम कुमार ने लहराया परचम, हासिल किये 100 परसेंटाइल बिक्रमगंज के रेड लाइट एरिया में पुलिस की रेड, 4 महिलाएं समेत 6 हिरासत में कर्पूरी ठाकुर की जयंती में राजद के दो गुट भिड़े, इसराइल मंसूरी और हैदर आजाद में तीखी नोकझोंक Bihar News: बिहार में दर्दनाक सड़क हादसे में मासूम बच्चे की मौत, गुस्साए लोगों ने सड़क पर किया भारी बवाल BIHAR CRIME NEWS: बिहार में प्रशासन लिखी स्कॉर्पियो से फायरिंग, पेशकार और पुलिस अधिकारी गिरफ्तार

मगरमच्छ ने किया किसान पर हमला, हालत गंभीर

मगरमच्छ ने किया किसान पर हमला, हालत गंभीर

31-May-2022 12:04 PM

BAGAHA: खबर बगहा से आ रही है, जहां मगरमच्छ के हमले से एक किसान घायल हो गया है। यह घटना सोमवार की रात की है। यह घटना तब हुई जब किसान रात के 9 बजे अपने खेत से वापस लौट रहा था। इसी दौरान जब किसान हरहा नदी पार कर रहा था तभी अचानक एक मगरमच्छ ने किसान पर हमला कर दिया। 


10 फीट लंबा था मगरमच्छ 

किसान की पहचान जमुनापुर गांव के रहने वाले 50 वर्षीय परमा मुसहर है। घायल किसान ने बताया कि जैसे ही नदी के बीच में पहुंचा तो अचानक पैर में काटने का अहसास हुआ जिससे वह घबरा गया। जब देखा तो सामने 10 फीट लंबा मगरमच्छ था। ये देखकर परमा के होस उड़ गए। जान बचने के लिए गांव के आसपास के लोगो को आवाज भी लगी, लेकिन तब तक मगरमच्छ पैरा चबा चुका था। इसके बाद मगरमच्छ ने फिर से हमला किया। किसान का भाग्य अच्छा था कि एक छोटी सी लाठी उसके हाथ में आ गई। उस लाठी से किसान 4 से 5 बार तेजी से मगरमच्छ की पीठ पर मारा। मगरमच्छ ने तो पैर पहले ही  खा लिया था। लेकिन परमा हिम्मत नहीं हरा और किसी तरह से नदी के किनारे पहुंचा। जिसके बाद वह आसपास के कुछ लोग पहुंच गए। स्थानीय लोगो ने उसे आनन- फानन में इलाज के लिए अस्पताल ले गए। जहां उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने अनुमंडलीय अस्पताल बगहा रेफर कर दिया। 


पानी कम होने के कारण बची जान 

यमुनापुर स्थित हरहा नदी में मगरमच्छ के इस हमले से ग्रामीण के बीच हड़कंप मचा हुआ है। गांव वालों का कहना है कि इससे पहले कभी भी मगरमच्छ को नहीं देखा गया था। घायल किसान परमा ने बताया कि वह नदी के उस पार खेत में पानी डालकर लौट रहे थे। जिस जगह से वह नदी पार कर रहे थे वहां से  अक्सर लोग आते-जाते रहते है। नदी में पानी भी सिर्फ 2 फीट था। इस घटना को देख कर यही अंदाजा लगाया जा रहा है कि मगरमच्छ पहले से शिकार के लिए बैठा था और किसान के आते ही उसपर हमला कर दिया। मगरमच्छ ने किसान का पैर तो चबा लिया पर किसी तरह उसकी जान बच गई।