अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
29-May-2022 08:35 AM
PATNA : बिहार में भ्रष्टाचार के मामले में फंसे मगध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर राजेंद्र प्रसाद ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. बता दें राजभवन सचिवालय से शनिवार देर शाम जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि राज्यपाल सह कुलाधिपति फागू चौहान ने मगध विश्वविद्यालय, बोधगया के कुलपति प्रोफेसर राजेंद, प्रसाद का त्यागपत्र तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है.
राज भवन सचिवालय के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मगध विश्वविद्यालय के कुलपति पद से प्रोफेसर राजेंद्र प्रसाद ने शनिवार की देर शाम अपना इस्तीफा भेजा था. जिसे कुलाधिपति ने मंजूर कर लिया है. प्रोफेसर राजेंद्र प्रसाद पर अपने पद पर रहते हुए अनेक वित्तीय व अन्य अनियमितता के आरोप लगे हैं. जिसकी जांच स्पेशल विजिलेंस यूनिट कर रही है.
मालूम हो की भ्रष्टाचार का आरोप लगने के बाद कुलपति श्री प्रसाद के कई ठिकानों पर सतर्कता अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने एक साथ छापेमारी की थी. बता दें कि इस कार्रवाई में करोड़ रुपए नकद मिले थे. इस मामले में पटना उच्च न्यायालय ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका ने खारिज कर दी थी.