ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर

Home / news / मगध महिला कॉलेज में सबसे बड़े छात्रावास का मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन, बोले...

मगध महिला कॉलेज में सबसे बड़े छात्रावास का मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन, बोले सीएम नीतीश..मेरे क्लास में एक भी लड़की नहीं थी, बड़ा खराब लगता था

23-May-2022 08:16 PM

PATNA: सोमवार को मगध महिला कॉलेज के 504 बेड वाले G प्लस 7 की तर्ज पर बने महिमा हॉस्टल का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया। यह अब तक का सबसे बड़ा छात्रावास है। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं के उत्थान के लिए बिहार में किए गये कार्यों की चर्चा की। इस दौरान सीएम नीतीश ने कहा कि जब वे इंजीनियरिंग कर रहे थे तब उस वक्त क्लास में एक भी लड़की नहीं होती थी। तब बड़ा खराब लगता था। जब कोई महिला आ जाती तो देखने के लिए भीड़ लग जाती थी।


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि जब हमारी सरकार आई तब हमनें मेडिकल और इंजीनियरिंग में महिलाओं के लिए सीटें रिजर्व इसलिए किया ताकि बिहार की बेटियां शिक्षा ग्रहण कर डॉक्टर-इंजीनियर बन सके। सीएम नीतीश ने यह भी कहा कि उच्च शिक्षा में महिलाओं की भागीदारी अधिक हो इसे लेकर सरकार काम कर रही है। आज लड़कियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। शिक्षा हासिल कर अच्छे पदों पर नौकरियां प्राप्त कर रही है। 


बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज मगध महिला में 31.8 करोड़ की लागत से बने छात्रावास का उद्घाटन किया। इस छात्रावास की खासियत यह है कि यह प्रदेश में सबसे बड़ा छात्रावास है। यहां दो साउंडप्रूफ सेमिनार हॉल और एक मल्टीमीडिया लैब है। हर फ्लोर पर 18 कमरे 16 वॉशरूम और 12 स्नानघर हैं। एक कमरे में 3 छात्राएं रह सकती है। हर फ्लोर पर एक कॉमन रूम भी है वही कपड़ों को धोने के लिए वाशिंग मशीन भी है। यहां कॉफी शॉप और कैंटीन भी उपलब्ध है। इनडोर गेम्स की भी व्यवस्था है।