ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / news / Bihar News: नए साल के जश्न की तैयारी में बिहार के माफिया, 25...

Bihar News: नए साल के जश्न की तैयारी में बिहार के माफिया, 25 लाख की शराब के साथ तीन स्मगलर अरेस्ट

17-Dec-2024 11:28 AM

By MANOJ KUMAR

MUZAFFARPUR: बिहार के शराब माफिया नए साल के जश्न (New Year celebration) की तैयारी में जुट गए हैं। दूसरे राज्यों से शराब की खेप लगातार बिहार पहुंच रही है। मुजफ्फरपुर में पुलिस ने एक ट्रक से 25 लाख का विदेशी शराब को बरामद किया है। इस दौरान पुलिस ने मौके से तीन शराब कारोबारी (smugglers arrested ) को भी गिरफ्तार किया गया। जब्त शराब को नए साल के जश्न में खपाने की तैयारी थी।


दरअसल, देवरिया थाना क्षेत्र से उत्पाद विभाग की टीम ने एक ट्रक से 109 कार्टन शराब बरामद किया है। मौके से तीन तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है। उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम द्वारा देवरिया थाना क्षेत्र के झपही देवी स्थान के पास में घेराबंदी कर एक ट्रक को रोका गया। तलाशी लेने पर ट्रक के अंदर बने एक विशेष तहखाने से 109 कार्टन विदेशी शराब बरामद हुई। उत्पाद विभाग की टीम ने मौके से तीन तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है।


तस्करों ने शराब को छिपाने के लिए ट्रक में एक विशेष तहखाना बना रखा था। इस तरह से वे शराब को पुलिस की नजरों से बचाकर ले जा रहे थे हालांकि, विभाग की सतर्कता के कारण उनकी यह चाल कामयाब नहीं हो पाई। गिरफ्तार किए गए तीनों शराब तस्करों से पूछताछ जारी है। पुलिस अब इस बात की जानकारी जुटाने में लगी है कि यह शराब की बड़ी खेप कहां से लाई गई थी और इसे किसे बेचा जाना था।


पूरे मामले पर मद्य निषेध विभाग के सहायक आयुक्त विजय शेखर दुबे ने बताया कि विभाग को मिली गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक ट्रक को जांच के लिए रोका गया। जांच के क्रम में ट्रक के अंदर बने तहखाना से 109 कार्टन विदेशी शराब बरामद की गई। साथ ही मौके से एक कार और तीन कारोबारी को भी गिरफ्तार किया गया है।