ब्रेकिंग न्यूज़

पटना 15 किलो सोना लूटकांड में SIT गठित, बदमाशों ने कस्टम अधिकारी बनकर लूट लिया था 22 करोड़ का गोल्ड; पुलिस के हाथ लगा खाली बैग पटना 15 किलो सोना लूटकांड में SIT गठित, बदमाशों ने कस्टम अधिकारी बनकर लूट लिया था 22 करोड़ का गोल्ड; पुलिस के हाथ लगा खाली बैग गेहूं काटने को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, एक को लगी गोली कई लोग घायल मोतिहारी शराब कांड के मास्टरमाइंड ने किया सरेंडर, पुलिस की दबिश से परेशान होकर पहुंचा कोर्ट… अब तक 10 लोगों की हो चुकी है मौत बिहार में अजब प्रेम की गजब कहानी: युवती और महिला ने मंदिर में रचाई शादी, 15 दिनों से चल रहा था अफेयर; देखिए.. वीडियो बिहार में अजब प्रेम की गजब कहानी: युवती और महिला ने मंदिर में रचाई शादी, 15 दिनों से चल रहा था अफेयर; देखिए.. वीडियो बिहार के सरकारी विद्यालय में रहस्यमयी मौत… रात में सोई छात्रा सुबह मिली मृत, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए संगीन आरोप सूद के लिए बहू और पोतों ने किया रिश्तों का कत्ल, पीट-पीटकर कर दी बूढ़ी दादी की हत्या कौन हैं IAS कल्पना रावत? जिन्होंने बिना कोचिंग पढ़े क्रैक की UPSC की परीक्षा, अफसर पति बने मार्गदर्शक कौन हैं IAS कल्पना रावत? जिन्होंने बिना कोचिंग पढ़े क्रैक की UPSC की परीक्षा, अफसर पति बने मार्गदर्शक

Home / news / मधुमक्खी भगाने के लिए घर में धुआं करना पड़ा भारी, दम घुटने से...

मधुमक्खी भगाने के लिए घर में धुआं करना पड़ा भारी, दम घुटने से मां-बेटे की मौत, एक की हालत गंभीर

05-Apr-2023 10:04 AM

By First Bihar

PATNA : मधुमक्खी के आक्रमण से परेशान एक मां- बेटे को घर के बरामदे में धुंआ करना काफी महंगा पड़ गया। इस हरकत से कमरे में इस कदर धुंआ भर गया कि दम घुटने से मां और बेटे दोनों की मौत हो गई।  यह घटना बिहार के बाढ़ अनुमंडल के पंडारक प्रखंड के गोपकिता गांव की बताई जा रही है। ये दोनों मां बेटे पिछले कुछ दिनों से मधुमक्खी  से परेशान थे।  इसी कारण ये लोग घर के बरामदे में धुंआ कर घर का दरवाजा बंद कर सो रहे थे।  तभी घर में इस कदर धुंआ भर गया कि, मां और एक बेटे की दोनों की दम घुटने के कारण मौत हो गई। महिला के दूसरे बेटे की स्थिति चिंताजनक है। जिसका इलाज पीएमसीएच में चल रहा है।


मृतकों की पहचान राजाराम की पत्नी पूजा देवी (46) और बेटे शुभम कुमार (8) के रूप में की गई है। वहीं, एक बेटे कल्लू की स्थिति गंभीर बनी है। परिजनों ने बताया कि घर के ओसारा में खाना बनाने के लिए चूल्हा जलाया गया था इस आग को मधुमक्खी  भागने के लिए जला छोड़ दिया गया। जिसके बाद पुरे घर में धुआं फैल गया। धुआं देखने के बाद ग्रामीण अगलगी की आशंका से घर के आगे जुट गए। शोर मचाने पर भी अंदर से कोई आवाज नहीं आई तो दरवाजा तोड़कर महिला को उसके दोनों बेटों को अचेत हालत में निकालकर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां मां और एक बेटे की मौत हो गई।


इधर,लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने अनुमंडल अस्पताल पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया औरपोस्टमार्टम करा स्वजन को सुपुर्द कर दिया। हालांकि मृतका पूजा देवी की बहन प्रिया देवी का कहना है कि पड़ोसी के द्वारा धुआं करने की बात पूजा को नहीं बताई गई थी। जिसके कारण घटना हुई है।अगर इसकी जानकारी पूजा को होती तो निश्चित तौर पर उनकी जान बच जाती।