ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / news / Madhubani: बदमाशों ने भगवान को भी नहीं छोड़ा? मंदिर का ताला तोड़कर लाखों...

Madhubani: बदमाशों ने भगवान को भी नहीं छोड़ा? मंदिर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी

28-Dec-2024 06:34 PM

By First Bihar

MADHUBANI: मधुबनी के अररिया संग्राम थाना क्षेत्र के अररिया गाँव स्थित दुर्गा मंदिर में चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है। यह गाँव राज्यसभा सांसद और जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा का पैतृक गाँव है।


घटना मधुबनी के अररिया संग्राम थाना क्षेत्र के अररिया गाँव की है। जहां राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा का पैतृक गाँव है। जहां बदमाशों ने भगवान को भी नहीं छोड़ा। प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर में घुसकर चोरों ने माँ की प्रतिमा से लगभग 4 लाख रुपये के आभूषणों की चोरी कर ली। जिसमें मुकुट, नथिया, झुमका, पाजेब और पायल शामिल हैं। प्रतिमा के हाथ में पहना पाँच भरी का कंगन (लगभग 5 लाख रुपये का) बच गया। दो बदमाशों ने मंदिर में चोरी की घटना को अंजाम दिया है। 


पुजारी राम कृपाल झा, जो पिछले 8 वर्षों से मंदिर की देखभाल कर रहे हैं, ने बताया कि शुक्रवार रात 7 बजे आरती के बाद, जब वे सुबह 6 बजे मंदिर खोलने आए, तो उन्होंने मुख्य और छोटे ग्रिल के ताले टूटे हुए पाए। अंदर ट्रंक का ताला भी टूटा हुआ था। जाँच करने पर पता चला कि प्रतिमा से आभूषण गायब हैं। उन्होंने तुरंत ग्रामीण गोविंद झा को सूचित किया, जिन्होंने पुलिस को खबर दी।


डीएसपी पवन कुमार, थानाध्यक्ष बलवंत कुमार और पुलिस बल मौके पर पहुँचे और जाँच शुरू की। मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिसमें दो चोरों की पहचान हुई। टेक्निकल और सीएफएल टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। डीएसपी पवन कुमार ने कहा कि चोर जल्द ही पकड़े जाएँगे।


यह मंदिर 8 साल पहले बनाया गया था और इसके निर्माण में संजय कुमार झा का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। 11 जनवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जीविका भवन का उद्घाटन करने का कार्यक्रम प्रस्तावित है, जो दुर्गा मंदिर के पास ही है। मंदिर के बगल में सर्वे के लिए प्रतिदिन हेलीकॉप्टर लगाया जाता है, जहाँ दो गार्ड तैनात रहते हैं। बीती रात पुलिस द्वारा तीन बार गश्त भी की गई थी। इस घटना से स्थानीय लोग स्तब्ध और क्षुब्ध हैं। पुलिस मामले की जाँच में जुटी है।