तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे मुजफ्फरपुर में किशोर को गोली मारने वाला जीतन राय गिरफ्तार, गोल्ड लूट कांड में भी था वांटेड नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद
05-Apr-2021 07:31 PM
PATNA: बिहार के मधुबनी में 5 लोगों के मर्डर के 7 दिन बाद नीतीश कुमार की चुप्पी टूटी। नीतीश कुमार ने कहा कि हमने कम से कम पांच दफे बिहार के डीजीपी से बात कर ली है। क्राइम हुआ है तो कार्रवाई की जिम्मेवारी पुलिस की है। बिहार के मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी चुप्पी पर विपक्षी जो बोल रहे हैं उन्हें बोलने दीजिये, उन्हें इससे पब्लिसिटी मिलती है।
सात दिन बाद टूटी चुप्पी
मधुबनी में होली के दिन एक साथ पांच लोगों की हत्या कर दी गयी थी। विपक्ष इस मामले को लेकर सरकार पर हमलावर है तो सत्ताधारी बीजेपी-जेडीयू के नेताओं ने भी पुलिस पर निशाना साधा है। आज नीतीश कुमार की चुप्पी टूटी। मीडिया ने पूछा कि मधुबनी घटना को लेकर सरकार पर सवाल उठ रहे हैं। नीतीश कुमार बोले “जब कोई क्राइम की घटना होती है तो ये पूरी की पूरी पुलिस की जिम्मेवारी है और पुलिस पूरा काम कर रही है। कहीं कोई घटना होती है तो मैं पूरी जानकारी हासिल करता हूं, मधुबनी की जो बात हो रही है उसके बारे में हमसे कम से कम बिहार के डीजीपी ने पांच बार की है आज भी दो बार की और एक-एक चीज की जानकारी दी है.”
क्राइम करने वालों को छोड़िये मत
नीतीश कुमार ने कहा कि उन्होंने जरूरी एक्शन लेने का निर्देश दिया है। हमने डीजीपी को कहा है कि जो भी कोई क्राइम किया है उसे छोड़िये मत। जो भी कानून के तहत कार्रवाई हो सकती है उसे करिये। नीतीश ने कहा कि अगर कोई मर्डर होगा तो कोई छूटेगा क्या? जिस तरह का कानून है उसमें कोई बच सकता है क्या? मेरा डायरेक्शन रहता है कि पुलिस जल्दी से जल्दी कार्रवाई करे।
विपक्ष को पब्लिसिटी चाहिये
नीतीश कुमार ने कहा कि विपक्ष की आदत है कुछ न कुछ बोलना। हम तो काम करते रहते हैं। हमारी आदत नहीं है हर समय बोलना। मेरे ऊपर कोई बोलता है तो उसको बधाई है। उसको तो पब्लिसिटी मिलती है। कोई काम मत करो। पब्लिसिटी लो लेकिन लोग जान लें कि कोई भी घटना होती है तो उस पर तत्काल मैं एक्शन में आता हूं। अगर कोई देर होती है तो उस पर एक्शन लिया जाता है।