ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : बिहार में BJP का उदय ! पढ़िए JDU के आगे 'सीनियर' बनने की पूरी टाइमलाइन; कब कैसे बदली रणनीति MPs Salary: राज्यसभा सांसदों को मिलती है कितनी सैलरी? जानिए सुविधाएं और उनके अधिकार BIHAR NEWS : बिहार के नए युग की नई तस्वीर ! CM आवास के इस फोटो में छिपा बड़ा संदेश, जानिए क्या है इसके राजनीतिक मायने नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर आया चिराग पासवान का रिएक्शन, जानिए.. क्या बोले LJP(R) चीफ? नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर आया चिराग पासवान का रिएक्शन, जानिए.. क्या बोले LJP(R) चीफ? Bihar News : 20 साल तक बिहार में चला Nitish Kumar का जादू, BJP से गठबंधन कई बार बिगड़ा और कई बार बना; पढ़िए क्या रहा है हिस्ट्री Bihar Politics : सीएम नीतीश से मिलने मुख्यमंत्री आवास पहुंचे अमित शाह, NDA नेताओं के साथ नामांकन करने निकलें UPSC Success Story: डॉक्टर बनने का टूटा सपना, 120 दिन की तैयारी और बिना कोचिंग बनी IAS, जानिए पूरी कहानी Bihar Politics : BJP ने दिया नीतीश कुमार को धोखा, चाचा को निमंत्रण देने के सवाल पर बोले तेजस्वी ....बिहार की जनता चाहती है सत्ता परिवर्तन Petrol-Diesel Price Today: कच्चे तेल में अचानक उछाल, क्या आपके शहर में भी बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम? जानिए

मधुबनी में 2 बच्चों की तालाब में डूबने से मौत, परिजनों के बीच मचा कोहराम

08-May-2024 08:21 PM

By First Bihar

MADHUBANI: मधुबनी से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गयी। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के सोहरौल की है। 


मृत बच्चों की पहचान वार्ड संख्या-08 के निवासी मो.जुबैर राइन के पुत्र 9 वर्षीय दिशाद राइन और मो. फैयाज राइन के 8 वर्षीय पुत्र अय्यान राइन के रूप में हुई है। बताया जाता है मृतक अपने गांव के ही चार-पांच अन्य साथियों के साथ घर से करीब आधा किमी दूर एक तालाब पर गया हुआ था। जहां स्नान करने के दौरान दोनों बच्चों का पैर फिसल गया और दोनों गहरे पानी में चले जाने के बाद डूब गए। 


यह देखते ही वहां स्नान कर रहे अन्य बच्चे चीखते चिल्लाते गांव में पहुंचे और  ग्रामीणों को इस घटना की जानकारी दी। ग्रामीणों जब तक पहुंचते तब तक दोनों बच्चों की मौत हो चुकी थी। दो बच्चों के तालाब में डूबकर हुई मौत की सूचना के बाद बेनीपट्टी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम कराने में लग गयी लेकिन मृतक के परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से साफ तौर पर इनकार कर दिया। जिसके बाद मृतक के परिजनों द्वारा पोस्टमार्टम नहीं कराए जाने को लेकर पेपर बनाया गया जिसके बाद शव को परिजनों को सौंपा गया। एक साथ दो बच्चों की मौत से गांव में मातम का माहौल है। 

मधुबनी से कुमार गौरव की रिपोर्ट..