Ghooskhor Pandit controversy: “घूसखोर पंडत” मूवी का टाइटल बदलेगी नेटफ्लिक्स, विवाद के बाद दिल्ली हाई कोर्ट में मेकर्स ने दी जानकारी Ghooskhor Pandit controversy: “घूसखोर पंडत” मूवी का टाइटल बदलेगी नेटफ्लिक्स, विवाद के बाद दिल्ली हाई कोर्ट में मेकर्स ने दी जानकारी UTS on Mobile shutdown: इस दिन से बंद हो जाएगा जनरल टिकट वाला UTS एप, रेलवे ने यात्रियों को दिया यह सुझाव UTS on Mobile shutdown: इस दिन से बंद हो जाएगा जनरल टिकट वाला UTS एप, रेलवे ने यात्रियों को दिया यह सुझाव Career News: अगर आपका भी विदेश में पढ़ाई और नौकरी पाने का सपना है, तो लग सकती है ठोकर; जानिए क्या है इसके पीछे की वजह BPSC TRE-4 : इस महीने जारी होगा TRE-4 का नोटिफिकेशन, इस बार नए नियमों के साथ हो सकती है परीक्षा; इन लोगों को मिल सकता है बड़ा फायदा Bihar News: बिहार में बुलडोजर एक्शन को लेकर भारी बवाल, ग्रामीणों के बीच झड़प; पुलिस ने संभाला मोर्चा बिहार विधान परिषद में उठा मुखिया-सरपंच को हथियारों का लाइसेंस देने का मामला, गृहमंत्री सम्राट चौधरी ने दिया जवाब बिहार विधान परिषद में उठा मुखिया-सरपंच को हथियारों का लाइसेंस देने का मामला, गृहमंत्री सम्राट चौधरी ने दिया जवाब BIHAR NEWS : 16 साल पुराने मामले में पूर्व विधायक अमन पासवान और जदयू नेता हीरालाल गिरफ्तार, जानिए क्या है पूरी खबर
25-Jun-2022 11:51 AM
MADHUBANI: पिछले दिनों मधुबनी से गुजरने वाली नेशनल हाईवे 227 में गड्ढे की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हुई थी, जिसके बाद पथ निर्माण विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। नितिन नवीन के निर्देश पर 2 इंजीनियर के ऊपर गाज गिरी है। विभाग के इंजीनियर लोकेश नाथ मिश्रा को निलंबित कर दिया गया है, जबकि संविदा पर काम कर रहे सहायक इंजीनियर और कनीय इंजीनियर को सेवा मुक्त कर दिया गया है। साथ ही मुख्य अभियंता अमरनाथ पाठक और दरभंगा के अधीक्षण अभियंता ईश्वरी प्रसाद सिंह को जवाब देने को कहा गया है। अगर उनसे स्पष्टीकरण नहीं मिली तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई हो सकती है। वहीं दूसरी ओर नितिन नवीन ने जानकारी दी है कि सड़क निर्माण पर भी जल्द ही ध्यान दिया जाएगा।
आपको बता दें, वायरल हुई सड़क में सबसे बड़ा गड्ढा 100 फीट तक का है और ये सड़क ऐसी है, जहां से हर रोज़ बड़ी संख्या में छोटी और बड़ी गाड़ियां गुजरती है। लेकिन, सड़क के बीच ऐसे गड्ढे हो गए थे, जहां से गुजरने में पैदल यात्रियों को भी परेशानी होती थी। ये गड्ढे आज से नहीं बल्कि 7-8 साल से ऐसे ही हैं। इसके बावजूद विभागीय इंजीनियर ने इस सड़क का निर्माण अब तक नहीं कराया। जानकारी के मुताबिक़ सड़क बनाने के लिए अब तक 3 बार टेंडर भी जारी किया जा चुका है, लेकिन ठेकेदारों ने कुछ दूर सड़क का मरम्मत किया और फिर वहां से चलते बने।
बताया गया कि "मधुबनी सड़क का चौड़ीकरण एनएचएआई को करना था, लेकिन फिलहाल एनएच डिविजन इस सड़क को चलने लायक बनाएगी। कार्यपालक अभियंता लोकेश नाथ मिश्रा की लापरवाही को देखते हुए निलंबित किया गया है। कनीय अभियंता को भी निलंबित किया गया है. पथ निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता अमरनाथ पाठक से फिलहाल जवाब मांगा गया है।