ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / news / Madhubani Crime News: बस से की जा रही थी शराब की तस्करी, ड्राइवर...

Madhubani Crime News: बस से की जा रही थी शराब की तस्करी, ड्राइवर सहित दो गिरफ्तार

18-Dec-2024 10:24 PM

By First Bihar

MADHUBANI: बिहार में 2016 से पूर्ण शराबबंदी लागू है लेकिन शराब तस्कर अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। शराब की तस्करी के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। इस बार दिल्ली से यात्री बस में रखकर शराब बिहार लेकर आ रहे थे तभी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बस से भारी मात्रा में विदेश शराब जब्त किया वही बस के ड्राइवर सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया। 


मंगलवार की रात दिल्ली से आ रही रोहित ट्रेवल्स की बस को औंसी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना परिसर के सामने खड़ी कर उसकी तलाशी ली। तलाशी के  दौरान बस से शराब बरामद किया।तलाशी के क्रम में एक सौ दो लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुआ।इस मामले में बस चालक एवं बस मालिक के बेटे को पुलिस ने अपने हिरासत में ले लिया।इस मामले में बस मालिक समेत छः लोग और भी नामजद किये गये हैं। जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी है। 


 पुलिस के द्वारा की गई इस कार्रवाई से शराब तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है।जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि यह बस साहरघाट से दिल्ली बराबर सवारी लेकर आना-जाना करती थी। गुप्त सूचना मिली कि दिल्ली से साहरघाट के लिए आ रही रोहित ट्रेवल्स की बस से शराब की खेप लायी जा रही है।सूचना पाकर पहले से पुलिस मुस्तैद हो गई। बस के औंसी पहुंचते ही पुलिस ने उसे अपने कब्जे में कर तलाशी शुरू कर दी गई। बस में बैठे सवारी को बाहर निकाला गया फिर तलाशी के बीच बस में तहखाना बनाकर शराब की बोतल रखी गयी थी। जिसे पुलिस ने बरामद कर जप्त कर लिया।


तलाशी लेने के बाद एक सौ दो लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुआ।शराब से भरी बस में बैठे सवारी को अन्य वाहन से भेजा गया।गिरफ्तार बस चालक की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के जाया निवासी मो इजराइल के पुत्र मो नदीम के रूप में हुई है।वहीं गिरफ्तार बस मालिक के बेटे की पहचान पतौना थाना क्षेत्र के नाहस गांव निवासी उपेन्द्र यादव के पुत्र रोहित कुमार यादव के रूप में की गई है। इस संबंध में औंसी थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि गिरफ्तार बस चालक एवं बस मालिक समेत छः नामजद के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। बस एवं शराब को जप्त कर लिया गया है।उन्होंने कहा कि शराबबंदी के तहत हमारा यह अभियान चारी रहेगा।

मधुबनी से कुमार गौरव की रिपोर्ट

news image