मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
14-Dec-2024 09:58 PM
By First Bihar
MADHUBANI: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं। यही कारण है कि एक के बाद एक अपराध की वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। इस बार अपराधियों ने अपनी उपस्थिति मधुबनी में दर्ज करायी है। जहां लहरियागंज में लोजपा नेता पप्पू पासवान के सहयोगी अजीत पासवान को गोली मार दी। गंभीर हालत में घायल अजीत कुमार को मधुबनी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया है जहां उनकी मौत हो गयी। लोजपा नेता के सहयोगी की गोली मारकर हत्या किये जाने से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
गौरतलब है कि बीते सोमवार को राजनगर थाना क्षेत्र के जितवारपुर रोड में लोजपा जिला उपाध्यक्ष पप्पू पासवान पर भी अपराधियों ने गोली चलाई थी। जिसमें वह बाल-बाल बच गए थे और आज शनिवार की शाम में तकरीबन 8:00 बजे लहरियागंज में पप्पू पासवान के साथी अजीत कुमार पासवान को अपराधियों ने गोली मार दी है। अजीत कुमार पासवान मरर गांव निवासी भोगेंद्र पासवान के पुत्र बताए जाते हैं।
सदर अस्पताल के इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक डॉक्टर बिक्रम सिंह ने अजीत कुमार को गोली लगने की बात कही है। घायल अजीत कुमार के कुछ दोस्तों ने बताया कि वो घर जा रहे थे इसी दौरान अपराधियों ने गोली मार दी। अजीत कुमार को गोली कमर से ऊपर लगी है। जिससे उसकी हालत काफी गंभीर बनी हुई है। सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी मौत हो गयी।
बता दें कि मधुबनी जिले में बेखौफ अपराधियों का तांडव जारी है। एक सप्ताह के भीतर अपराधियों ने दूसरी बार गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है। शहर से सटे लहरियागंज में गोली मारकर लोजपा नेता के सहयोगी की हत्या से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। घटना को लेकर रहिका थाना, राजनगर थाना और मधुबनी नगर थाने की पुलिस और पुलिस के आलाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में लगे हैं। घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी को भी खंगाला जा रहा है।अपराधियों की पहचान के लिए पुलिस आसपास के क्षेत्र में सघन छानबीन अभियान चला रही है।
मधुबनी से कुमार गौरव की रिपोर्ट