मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
09-Dec-2024 09:10 PM
By First Bihar
MADHUBANI: राजनगर थाना क्षेत्र के जितवारपुर गांव में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब गोलियों की आवाज से पूरा इलाका थर्रा गया। गोली की आवाज सुन लोग इधर-उधर भागने लगे। तभी एक सफेद रंग की कार पर सवार व्यक्ति तेजी से जितवारपुर से लहरियागंज की ओर भागने लगा। कार सवार कोई और नहीं बल्कि लोजपा नेता पप्पू पासवान निकले।
पप्पू पासवान जमीन कारोबार से भी जुड़े हैं। जिनके ऊपर अपराधियों ने गोली चलायी। बाइक सवार बदमाशों ने 6 राउंड फायरिंग की। इस घटना में लोजपा नेता बाल-बाल बच गये। किसी तरह वो कार में सवार होकर वहां से भागे जिसके कारण उनकी जान बच पाई।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि दिन के 11 बजे के आसपास लोजपा नेता पप्पू पासवान जितवारपुर गांव स्थित प्राचीन भैरव नाथ महादेव के मंदिर में पूजा करने पहुंचे थे। तभी दो बाईक सवार कुल 5 अपराधी वहां पहुंचे और बंदूक निकालकर गोली भरने लगे जिस पर पप्पू पासवान की नजर जैसे ही पड़ी।
पप्पू पासवान अपनी कार में घुस गये और किसी तरह वहां से तेजी से घर की ओर भागे। उन्हें मंदिर से भागता देख अपराधियों ने पप्पू पासवान पर फायरिंग करना शुरू कर दिया। अपराधी मंदिर की गेट के पास से पीछा करते हुए जितवारपुर मुख्य सड़क के पास पहुंचे वहां भी पप्पू पासवान की कार पर फायरिंग की गयी।
जिसके बाद पप्पू पासवान गाड़ी लेकर लहरियागंज स्थित अपने घर के पास पहुंच गये। घर के आस-पास लोगों की भारी भीड़ थी। लोगों की भीड़ को देखकर अपराधी वहां से भाग निकले और लोजपा नेता की जान बच गयी। हालांकि इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल हो गया है। पप्पू पासवान ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया गया है।
मधुबनी से कुमार गौरव की रिपोर्ट..