सहरसा कोर्ट का अनोखा फैसला: फर्जी दस्तावेज मामले में आरोपी को मिली जमानत, 6 महीने मंदिर में सेवा की शर्त महाशिवरात्रि और होली से पूर्व हाई अलर्ट: डीजे पर रोक शराबबंदी पर सख्ती बिहार में सिलेंडर हादसा: भांजे की छठ्ठी में मधुबनी में मामा झुलसा, गयाजी में धमाके से 3 घर जलकर राख मोतिहारी में सूखा नशा के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक-गांजा के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर एक्शन में पुलिस, सिविल ड्रेस में शराब तस्करों के ठिकानों पर कर रही रेड, जमुई में बाप-बेटे को दबोचा बिहार में अपराधियों का तांडव: समस्तीपुर में ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की लूट, फायरिंग करते फरार हुए अपराधी प्रेमचंद रंगशाला में ‘सरगम’ की गूंज: श्रैफिकुलम विद्या बोधि स्कूल का भव्य वार्षिक समारोह Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर
24-Dec-2024 05:26 PM
By First Bihar
MADHUBANI: मधुबनी के रहिका थाना क्षेत्र के बसौली गाँव में सोमवार रात चोरों ने एक आईपीएस अधिकारी के घर समेत सात घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरी की यह घटना झारखंड में पदस्थापित आईपीएस चंदन झा के घर, चिकित्सक गोविंद माधव झा और आस-पास के पाँच अन्य लोगों के घरों में हुई।
अनुमान है कि इस चोरी में 15 से 20 लाख रुपये की संपत्ति चोरी हुई है। एक ही रात में सात घरों में चोरी होने से स्थानीय लोग स्तब्ध हैं। लोगों का कहना है कि जब पुलिस टीम के कप्तान का घर सुरक्षित नहीं है, तो आम लोगों की क्या स्थिति होगी।
एसपी चंदन झा वर्तमान में झारखंड के बोकारो में कार्यरत हैं और डीआईजी के पद पर पदोन्नति का इंतजार कर रहे हैं, जिसके चलते वे अभी रांची में हैं। चिकित्सक गोविंद झा गोपालगंज में पदस्थापित हैं। इसके अलावा अभियंता अरविंद झा, संतोष कुमार झा, उमेश चंद्र झा और भागिरथ झा के घरों में भी चोरी हुई है।
चोरी के समय सभी पीड़ित परिवार के साथ बाहर रह रहे थे। उमेश झा तो घटना से एक दिन पहले ही बसौली से अपने बेटे के पास गए थे। चोरों ने सभी घरों के मुख्य दरवाज़े के ताले तोड़े और अंदर अलमारी के लॉकर और ट्रंक तोड़कर कीमती सामान चुरा लिए।
घटना की सूचना मिलने पर रहिका थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। चिकित्सक गोविंद झा के परिजन प्रभांशु झा उर्फ सोनू ने बताया कि सुबह उठने पर उन्हें चोरी की जानकारी मिली। कीमती कपड़ों के अलावा बहुमूल्य घरेलू सामग्री भी चोरी हुई है। जेवरात और रुपयों के बारे में अभी गृहस्वामी की ओर से कोई सूचना नहीं मिली है।
थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने बताया कि पुलिस टीम घटनास्थल पर तकनीकी टीम के साथ जांच कर रही है। गृहस्वामियों से चोरी हुए सामानों की पूरी जानकारी मिलने के बाद ही चोरी की वास्तविक राशि का पता चल पाएगा। इसके अलावा, रहिका थाना क्षेत्र के इजरा गाँव में भी एक बंद घर में चोरी की सूचना मिली है और पुलिस इसकी भी जांच कर रही है।