ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम

Home / news / मधेपुरा में डायरिया का कहर: अब तक चार लोगों की मौत, कई लोगों...

मधेपुरा में डायरिया का कहर: अब तक चार लोगों की मौत, कई लोगों की हालत गंभीर, 10 दिन बाद पहुंची मेडिकल टीम

03-Sep-2023 04:58 PM

By Srikant Rai

MADHEPURA: खबर मधेपुरा से आ रही है, जहां डायरिया जानलेवा बन गई है। डायरिया के कारण अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है जबकि दर्जन भर से अधिक लोग बीमार है। बीमार लोगों में से चार की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चार लोगों की मौत के बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है। मेडिकल टीम गांव में कैंप कर रही है। 


दरअसल, मामला मधेपुरा के कुमारखंड प्रखंड अंतर्गत रहटा गांव के वार्ड संख्या 1 का है। गांव में बीते एक सप्ताह से डायरिया का कहर जारी है। जिसमें अब तक चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि चार लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है जिनका इलाज मधेपुरा सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है। घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है, उधर सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कुमारखंड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से मेडिकल टीम लोगों का स्वास्थ्य जांच कर रही है।


मृतक के परिजनों ने बताया कि डायरिया की चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन लोग की मौत हो गई है जबकि पड़ोस के एक व्यक्ति भी मौत हो गयी है। मरने वालों में रीता देवी, दिलीप कुमार, रौशन कुमार और बिहारी यादव शामिल हैं। करीब 450 घरों से अधिक वाले इस गांव तक पहुंचने का सही रास्ता भी नहीं है जिसके कारण मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाने में भारी कठिनाई हो रही है। ग्रामीणों की मानें तो पिछले 10 दिनों से डायरिया का कहर जारी है और 10 दिन बाद मेडिकल टीम गांव पहुंची है।