Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश
11-Feb-2023 12:35 PM
By First Bihar
MADHEPURA: समाधान यात्रा के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विभिन्न जिलों का दौरा कर योजनाओं की समीक्षा कर रहे हैं। इस दौरान उन्हें लोगों के भारी विरोध का भी सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को सीएम नीतीश का पूर्णिया में वकीलों ने विरोध किया, इसके बाद जब सीएम नीतीश मधेपुरा पहुंचे तो वहां भी उन्हे फजीहत झेलनी पड़ी। यहां जीविका दीदियों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर गंभीर आरोप लगाए और कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संरक्षण में दारू का कारोबार चल रहा है और खुद नीतीश कुमार शराब के ठेकेदार हैं।
दरअसल, मुख्यमंत्री शुक्रवार को पूर्णिया के बाद मधेपुरा में समाधान यात्रा करने पहुंचे थे लेकिन वहां जीविका दीदियों ने उनका जोरदार विरोध किया। जीविका दीदियां सीएम नीतीश कुमार पर जमकर बरसीं और जमकर कोसा। दरअसल, समाधान यात्रा के दौरान सीएम हर जिले में जीविका दीदियों से मुलाकात कर उनसे बातचीत करते हैं लेकिन मधेपुरा में ऐसा नहीं हुआ। जब कुछ जीविका दीदियां सीएम से संवाद करने के लिए पहुंची तो उन्हें रोक दिया गया और सीएम ने उनसे मुलाकात नहीं की। जिसके बाद उनका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और सीएम नीतीश को जमकर बुरा भला कहा।
मौके पर मौजूद एक जीविका दीदी पूनम देवी ने कहा कि समाधान यात्रा को लेकर अखबार में खूब प्रचार किया गया था कि जीविका दीदीयों से सीएम नीतीश कुमार संवाद करेंगे लेकिन उन्हें कार्यक्रम स्थल में प्रवेश भी नहीं करने दिया गया। गुस्साई जीविका दीदी ने कहा कि अब जीविका दीदीयां मिलकर सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ आवाज उठाएंगी। पूनम देवी ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार खुद दारू के ठेकेदार हैं और वो जानबूझकर बिहार में शराबबंदी कानून को पूरी तरह से लागू नहीं कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री पर गंभीर आरोप लगाते हुए जीविका दीदियों ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार बिहार में दारू चला रहे हैं और दारू के ठेकेदार हैं। बिना जीविका दीदियों से संवाद किए सीएम नीतीश कुमार कैसे चले गए? नीतीश कुमार दारू के ठेकेदार हैं, वही बिहार में दारू चला रहे हैं।एक अन्य जीविका दीदी ने सीएम नीतीश पर हमला करते हुए कहा कि नीतीश सरकार सिर्फ जीविका दीदीयों को यहां से वहां भगाते रहते हैं। समाधान यात्रा में जीविका दीदियों को सरकार के द्वारा परेशान किया जा रहा है।