Bihar Railway Project: बिहार के इस रेलखंड पर तीसरी-चौथी लाइन का रास्ता साफ, 17 हजार करोड़ की परियोजना; पहले चरण को मिली मंजूरी Bihar Railway Project: बिहार के इस रेलखंड पर तीसरी-चौथी लाइन का रास्ता साफ, 17 हजार करोड़ की परियोजना; पहले चरण को मिली मंजूरी Bihar News: किसानों के खाते में जाएंगे 3-3 हजार रू, जननायक कर्पूरी ठाकुर सम्मान निधि की होगी शुरूआत, मंत्री संतोष सुमन बोले- सामाजिक न्याय के विचारों की सच्ची 'श्रद्धांजलि' Bihar-budget: पंच-संकल्प के साथ विकसित बिहार की ओर सशक्त कदम, पूर्व उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा बोले- यह बजट आर्थिक-सामाजिक विकास का स्पष्ट रोडमैप है बिहार के किसानों को बड़ी राहत: पीएम किसान के साथ अब कर्पूरी सम्मान निधि योजना का मिलेगा लाभ, साल में मिलेंगे इतने रुपये बिहार के किसानों को बड़ी राहत: पीएम किसान के साथ अब कर्पूरी सम्मान निधि योजना का मिलेगा लाभ, साल में मिलेंगे इतने रुपये रेलवे फाटक बंद रहने से भड़के लोग, कार्यालय में तोड़फोड़ और गेटमैन के साथ की मारपीट लाल सूटकेस में महिला का शव मिलने का खुलासा, पति निकला कातिल T20 World Cup: बिहार के क्रिकेटर शोएब खान का UAE की टीम में चयन, टी20 वर्ल्ड कप में दिखाएंगे दम T20 World Cup: बिहार के क्रिकेटर शोएब खान का UAE की टीम में चयन, टी20 वर्ल्ड कप में दिखाएंगे दम
15-May-2023 01:34 PM
By First Bihar
MADHEPURA: बिहार के मधेपुरा के कई जगहों पर आंधी-तूफान में तीन लोगों की मौत की खबर आ रही है. वही एक 3 साल की बच्ची बुरी तरह से घायल हो गई. जिसे इलाज के लिए जन नायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया.
मिली जानकारी के अनुसार मरने वालों में दो महिला और एक युवक शामिल है. मृत युवक सुधीर का आंधी में टीन से गर्दन कट गई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. मृतक दोनों महिला की पहचान अनुमंडल के सिंहेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत पटोरी वार्ड नंबर 5 निवासी सुरेन्द्र मुसहर की पत्नी उमदा देवी एवं मजरहट वार्ड नंबर 14 निवासी कुलदीप मंडल की पत्नी अरहुलिया देवी के रूप में हुई है. दोनों महिला की घर गिरने से मौत हुई.
वहीं तीन वर्षीय निशा कुमारी कुमारखंड प्रखंड क्षेत्र के हीरापट्टी वार्ड 14 निवासी प्रमोद मंडल की बेटी है जो गंभीर रूप से घायल हो गई. बता दें आंधी आने की वजह से पेड़ और बिजली का खंभे गिरने सहित तार टूटने से बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई. आंधी बारिश से मक्का, मूंग और आम-लीची को नुकसान हुआ है. तेज हवा और बारिश से कहीं कहीं बिजली आपूर्ति भी चरमरा गई. शहरी क्षेत्र में 5 तो ग्रामीण इलाके में 12 घंटे तक बिजली बाधित रही. आंधी और बारिश ने जमकर तबाही मचाई है. आंधी में कई घरों के छप्पर समेत फूस के सैकड़ों घर उड़ गए.