RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर
24-Aug-2023 10:10 PM
By Srikant Rai
MADHEPURA: मधेपुरा पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्यवाई करते हुए जिले के टॉप 10 अपराधियों की लिस्ट में शामिल अजीत मेहता को गिरफ्तार किया है। मुखिया लाल कुमार यादव की हत्या का भी वह मुख्य अरोपी है। इस बाबत जानकारी देते हुए मधेपुरा पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि बीते 24 जनवरी 2022 को अपराधियों ने दिनदहाड़े मुखिया लाल कुमार यादव गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस संबंध में उदाकिशुनगंज थाना में मामला दर्ज करते हुए पुलिस अधीक्षक मधेपुरा के द्वारा अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।
गठित पुलिस टीम ने कुल 10 अपराधियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। लेकिन इस कांड का मुख्य आरोपी अजीत मेहता फरार चल रहा था। इसी बीच कुछ दिन पहले अजीत कुमार मेहता के दिल्ली में होने की सूचना प्राप्त हुई जिसके उपरान्त पुलिस अधीक्षक, मधेपुरा के द्वारा एक टीम गठित किया गया। ये टीम दिल्ली पहुंची तो पता चला की अपराधी अजीत कुमार मेहता रोहणी मुहल्ला प्रेमनगर दिल्ली में एक महिला मित्र के साथ अवैध संबंध बनाकर रह रहा है।
उस महिला को चिन्हित कर उससे पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि वह अपना नाम बदलकर राजा के नाम से किरारी, प्रेम नगर दिल्ली- 86 ईलाके में रहकर गन्ना का जूस बेचने का काम करता है। गठित टीम द्वारा रोहणी जिला के किरारी, प्रेम नगर से इस कांड के मुख्य अभियुक्त अजीत कुमार मेहता को स्थानीय पुलिस की मदद से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी पश्चात अभियुक्त को दिल्ली से बिहार लाया गया, जहाँ वरीय अधिकारियों द्वारा पूछताछ के क्रम में कुमार मेहता के द्वारा इस घटना में अपनी संलिप्तता एवं इस कांड में पूर्व में जेल भेजे गये अन्य अपराध धर्मियों की भी संलिप्तता स्वीकार किया गया। घटना का मुख्य कारण अपराधी अजीत कुमार मेहता का एक महिला से गलत संबंध था जिसका विरोध लाल कुमार यादव करते थे।
इसी विवाद को लेकर लाल कुमार यादव एवं अजीत मेहता में मनमुटाव हुआ था। जिसके बाद अजीत मेहता पर जानलेवा हमला करने का आरोप जवाहर यादव एवं लाल कुमार यादव पर लगा था। इन्ही सब कारणों को लेकर अजीत कुमार मेहता द्वारा अपने सहयोगियों के मदद से लाल कुमार यादव मुखिया को गोली मारकर हत्या कर दी गयी। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी के उपर बिहारीगंज, ग्वालपाड़ा, चौसा, पुरैनी, उदाकिशुनगंज थाने में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।