ब्रेकिंग न्यूज़

Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

मधेपुरा ट्रिपल मर्डर केस: पुलिस ने हत्याकांड का किया खुलासा, भाई ने ही रची थी हत्या की साजिश; महिला समेत 9 अरेस्ट

21-Dec-2023 04:27 PM

By Srikant Rai

MADHEPURA: मधेपुरा के सकरपुरा में बीते 18 दिसंबर को हुए ट्रिपल मर्डर की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने इस चर्चित हत्याकांड में शामिल एक महिला समेत 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं वारदात में इस्तेमाल हथियार को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। जमीनी विवाद को लेकर बड़े भाई ने ही छोटे भाई की हत्या की साजिश रची थी।


मधेपुरा एसपी कार्यालय में कोसी प्रक्षेत्र के डीआईजी शिवदीप लांडे ने बताया कि इस घटना को पुलिस ने चुनौती के रूप में लिया था। मधेपुरा एसपी के नेतृत्व में इस कांड के उद्भेदन एवं घटना में संलिप्त अपराधकर्मियो की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया गया था। तीनों टीमों ने संयुक्त रूप से 60 घंटों तक दिन-रात एक कर घटना का सफलतापूर्वक उद्‌भेदन कर लिया तथा इस घटना में संलिप्त 9 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गयी।


डीआईजी ने बताया कि इस घटना में संलिप्त अपराधकर्मी अमरेन्द्र साह सुपारी किलर तथा निरंजन साह पेशेवर अपराधी हैं। इनके खिलाफ विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार अन्य आरोपियों का भी आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। पुलिस ने गिरफ्तार बदमाशों के पास से घटना में प्रयुक्त दो देसी कट्टा, पांच गोलियां और पांच मोबाइल को बरामद किया है। गिरफ्तार अपराधियों में अमरेंद्र साह, रामनारायण साह, निरंजन साह, अभिषेक कुमार, बबलू साह, अमरजीत कुमार, चंदन देवी, विनोद कुमार और नीरज कुमार शामिल हैं।