ब्रेकिंग न्यूज़

समस्तीपुर: प्रोपर्टी डीलर गणेश सहनी हत्याकांड का खुलासा, 6 लेन के जमीन को लेकर हुआ था विवाद, आरोपी गिरफ्तार नौनिहालों के भविष्य के साथ खिलवाड़? बच्चों को पढ़ाने की बजाय स्कूल में चटाई बिछाकर सोते नजर आए मास्टर साहब, वीडियो हो गया वायरल चलती ट्रेन में महिला ने दिया बच्ची को जन्म, झाझा स्टेशन पर 45 मिनट रुकी साउथ बिहार एक्सप्रेस समस्तीपुर में सहायक काराधीक्षक की पत्नी का फंदे से लटका मिला शव, मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप समस्तीपुर में महिला समेत दो को मारी गोली, भीड़ की पिटाई के बाद घायल अपराधी सन्नी पासवान की मौत आरा में करोड़ों की टैक्स चोरी का खुलासा, 3 कपड़ा कारोबारियों पर GST की रेड पटना में गोल का मेगा मोटिवेशनल सेमिनार, 1000+ छात्रों ने सीखा NEET-JEE क्रैक करने का मंत्र दरभंगा में बच्ची से रेप-हत्या मामला: पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद बोले प्रशांत किशोर, कहा..बिहार में अधिकारियों का जंगलराज बिहार में फार्मर रजिस्ट्री ने पार किया 40 लाख का आंकड़ा, 47.8% लक्ष्य पूरा Rajpal Yadav: जेल में बंद एक्टर राजपाल यादव, घर में हो रही जश्न की तैयारी; क्या है वजह?

मछली पार्टी का फंसा कांटा सरकार ने निकाला, विपक्ष ने कहा.. सत्तापक्ष के लोग लॉकडाउन में मौज मस्ती कर रहे

मछली पार्टी का फंसा कांटा सरकार ने निकाला, विपक्ष ने कहा.. सत्तापक्ष के लोग लॉकडाउन में मौज मस्ती कर रहे

20-Apr-2020 10:55 AM

PATNA:  लॉकडाउन में शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा के स्टाफ के द्वारा दिया गया मछली पार्टी पर बिहार में राजनीति जारी है. इसको लेकर सत्तापक्ष दोषियों पर कार्रवाई कर के सफाई दे रहा हैं तो दूसरी तरफ विपक्ष सरकार को घेर रहा है. 

आरजेडी ने कहा-शराब बेचवा रहे मंत्री

आरजेडी भाई वीरेंद्र ने कहा कि मछली पार्टी के साथ सभी शराब पी रहे थे. बिहार में शराब बंद कहा है. सरकार में बैठे मंत्री ही शराब इधर से उधर करवा रहे हैं. कई मंत्री तो शराब बेचवा रहे हैं. बॉर्डर पर आपके अधिकारी क्या कर रहे हैं. थाने से लेकर हर जगह तक पैसा बंधा हुआ है. शराब आ रही है और लोग पी रहे हैं. 

बिहार में कई जगहों पर हो रही पार्टी

लॉकडाउन पालन नहीं हो रहा है. मंत्री कृष्णनंदन वर्मा के स्टाफ के पीए का ही नहीं है. इसके अलावे हिलसा में एक रिटायर्ड जज अपने घर आ रहे थे तो कूडा का ढेर देखा को कार्यपालक पदाधिकारी को बुलाया तो उन्होंने ने कहा कि सफाई क्यों नहीं हो रहा है. महिला अधिकारी ने अपने चैंबर में ले गई जहां पर 25-30 की संख्या में एडीएम अधिकारी समेत कई अधिकारी मछली के साथ शराब पी रहे थे. जब रिटायर्ड जज ने कहा कि आपलोग लॉकडाउन का पालन कर रहे हैं कि तोड़ रहे थे. जिसके बाद सभी ने जवाब दिया कि आपको जो करना है कर लिजिए. उन्होंने सीएम,डीजीपी को लेटर लिखा, लेकिन आज तक इन अधिकारियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई. 

मंत्री ने दी सफाई

मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि मंत्री के स्टाफ था, लेकिन उनको सरकार का नियम कानून का पालन करना चाहिए था. उन्होंने नियम को पालन नहीं किया तो उनको खिलाफ कार्रवाई की गई है. सीएम नीतीश कुमार ने यह साफ संदेश दिया है कि कोई भी हो सभी पर कार्रवाई की जाएगी है. जिसमें डीएसपी समेत कई अधिकारियों पर कार्रवाई हुई है. पार्टी देने वाले स्टाफ पर भी कार्रवाई हुई है.