ब्रेकिंग न्यूज़

सहरसा कोर्ट का अनोखा फैसला: फर्जी दस्तावेज मामले में आरोपी को मिली जमानत, 6 महीने मंदिर में सेवा की शर्त महाशिवरात्रि और होली से पूर्व हाई अलर्ट: डीजे पर रोक शराबबंदी पर सख्ती बिहार में सिलेंडर हादसा: भांजे की छठ्ठी में मधुबनी में मामा झुलसा, गयाजी में धमाके से 3 घर जलकर राख मोतिहारी में सूखा नशा के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक-गांजा के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर एक्शन में पुलिस, सिविल ड्रेस में शराब तस्करों के ठिकानों पर कर रही रेड, जमुई में बाप-बेटे को दबोचा बिहार में अपराधियों का तांडव: समस्तीपुर में ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की लूट, फायरिंग करते फरार हुए अपराधी प्रेमचंद रंगशाला में ‘सरगम’ की गूंज: श्रैफिकुलम विद्या बोधि स्कूल का भव्य वार्षिक समारोह Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर

मानसून सत्र के बाद आज लगेगा CM नीतीश का जनता दरबार, इन विभागों से जुड़ी शिकायतों का करेंगे निपटारा

मानसून सत्र के बाद आज लगेगा CM नीतीश का जनता दरबार, इन विभागों से जुड़ी शिकायतों का करेंगे निपटारा

17-Jul-2023 08:25 AM

By First Bihar

PATNA : मानसून सत्र खत्म होने के बाद बिहार के सीएम नीतीश कुमार आज एक बार फिर से जनता दरबार लगाने वाले हैं। इस कार्यक्रम में सीएम कई विभागों की शिकायतों को सुनेंगे और इसका निपटारा करेंगे। इस जनता दरबार कार्यक्रम के खत्म होने के बाद सीएम जनता दरबार के बाद मुख्यमंत्री विपक्षी एकजुटता की बैठक के लिए विशेष विमान से बेंगलुरु जाएंगे। उनके साथ जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी रहेंगे। 


दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज जनता दरबार में ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य, पंचायती राज, ऊर्जा, पथ निर्माण, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण, कृषि, सहकारिता, पशु एवं मत्स्य संसाधन, जल संसाधन, लघु जल संसाधन, नगर विकास ए‌वं आवास, खाद्य उपभोक्ता संरक्षण, परिवहन, आपदा प्रबंधन, वन एवं जलवायु परिवर्तन, योजना विकास, भवन निर्माण, पर्यटन, सूचना ए‌वं जनसंपर्क, वाणिज्य तथा सामान्य प्रशासन विभाग से संबंधित लोगों की शिकायत को सुनेंगे। 


वहीं, जनता दरबार में शामिल होने वाले मंत्रियों को लेकर संबंधित विभाग के मंत्री और मुख्य सचिव, डीजीपी सहित सभी आला अधिकारी मौजूद रहेंगे। जनता दरबार मुख्यमंत्री सचिवालय के ठीक बगल में बनाए गए हॉल में आज भी आयोजित होगा और जिला प्रशासन उन्हीं लोगों को जनता दरबार में लेकर आएगा जिन्होंने पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया है और कोविड टीका ले रखा है। 


इधर, जनता दरबार के बाद मुख्यमंत्री दिन में आज बेंगलुरु के लिए रवाना हो जाएंगे बेंगलुरु में विपक्षी दलों की 2 दिनों तक बैठक होने वाली है। उसमें भाग लेंगे  2024 लोकसभा चुनाव को लेकर यह बैठक होगी। पिछले महीने 23 जून को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहल पर ही पटना में विपक्षी दलों की बैठक हो चुकी है, जिसमें 15 दल के 27 नेता शामिल हुए थे।