Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम हथियार के बल पर शिक्षक से लूटपाट का खुलासा, खगड़िया पुलिस ने 4 बदमाशों को किया गिरफ्तार Bihar Education News: बिहार के 253 स्कूलों के हेडमास्टर का वेतन रोकने का आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Education News: बिहार के 253 स्कूलों के हेडमास्टर का वेतन रोकने का आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण मोकामा लूट कांड का खुलासा: जनसुराज पार्टी का नेता निकला मास्टरमाइंड, BSF के पूर्व जवान समेत तीन गिरफ्तार मोकामा लूट कांड का खुलासा: जनसुराज पार्टी का नेता निकला मास्टरमाइंड, BSF के पूर्व जवान समेत तीन गिरफ्तार Crime News: सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही अलर्ट हुई पुलिस; सर्च ऑपरेशन जारी
21-Jun-2022 03:26 PM
PATNA: बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र 24 जून से शुरू होकर पांच दिन यानी 30 जून तक चलेगा। इससे पूर्व आज बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में पदाधिकारियों की बैठक हुई। इस दौरान विधानसभा स्पीकर ने मानसून सत्र को लेकर कई दिशा निर्देश पदाधिकारियों को दिए। विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि हर सत्र के पहले पदाधिकारियों की बैठक होती है। जिसमें सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जाती है।
पदाधिकारियों की बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बैठक में सुरक्षा से लेकर व्यवस्था तक की समीक्षा की जाती है। विधानमंडल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया है। वही जिस प्रश्नों का जवाब पिछले सत्र में नहीं मिल सका या अभी तक नहीं आया उनसे स्पष्टीकरण लेते हुए कार्रवाई से अवगत कराने की बात कही गयी है। ताकि शत प्रतिशत प्रश्नों का जवाब आना सुनिश्चित हो सके।
वही ध्यानाकर्षण और तारांकित प्रश्नों का जवाब भी उपलब्ध कराये जाने की बात कही गयी है। मुख्य सचिव और संसदीय कार्य विभाग के अवर मुख्य सचिव को इसे लेकर निर्देशित किया गया है। हालांकि संसदीय कार्यमंत्री ने इसे गंभीरता से लेने की बात कही है। विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि इस बार सदन बहुत ही शांतिपूर्ण महौल में चलेगा और ऐतिहासिक होगा।
विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने यह भी कहा कि शिमला में पीठासीन अधिकारियों की बैठक हुई थी। जिसमें उत्कृष्ठ विधानसभा चयन कमिटी बनाने का फैसला लिया गया था। उस कमिटी का मैं भी सदस्य हूं। कमिटी में ऐसे विषय आए हैं कि कौन से विधानसभा को उत्कृष्ठ विधानसभा के रूप में लिया जाए। बिहार विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि आज हमने पदाधिकारीयों की बैठक में कहा कि एक सौ वर्ष का सफर विधान विधानसभा का हुआ है।
स्पीकर ने कहा कि आज शत प्रतिशत प्रश्नों के जवाब आ रहे हैं। सदन बहुत अच्छे ढंग से चल रहा है। विधायकों और सरकार की संवेदनशीलता दिख रही है। हमने कहा कि इसे और बेहतर करे विधायिका पूरी मजबूती के साथ काम करें। ताकि चयन समिति में मुझे कुछ कहने की जरूरत ना पड़े। हमने सभी विधायकों के उत्कृष्ठ विधायक के संदर्भ में भी मापदंड के लिए एक कमिटी गठित कर रहे हैं इसकी चर्चा भी सदन में करेंगे।