ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / news / मानसून की गरज : इन जिलों में अगले कुछ घंटों में होगी भारी...

मानसून की गरज : इन जिलों में अगले कुछ घंटों में होगी भारी बारिश, वज्रपात की भी चेतावनी; ऑरेंज अलर्ट जारी

06-Jul-2023 06:48 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार में लोगों को फिलहाल बारिश से निजात नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग के तरफ से आज भी 18 जिलों में तेज बारिश के साथ वज्रपात और बिजली चमकने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 9 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी भी मौसम विभाग ने दी है। हालांकि, राजधानी और इसके आस -पास  कई स्थानों पर भी हल्की से मध्यम की बारिश हो सकती है। विभाग के अनुसार पूरे प्रदेश में अगले 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा।


मौसम विभाग के तरफ से कैमूर, बक्सर, रोहतास, भोजपुर, औरंगाबाद, अरवल, जमुई, बांका, मुंगेर, भागलपुर, खगड़िया, सहरसा, मधेपुरा, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, कटिहार और किशनगंज में  वज्रपात और बिजली चमकने का अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों के लोगों को बिना कोई ठोस वजह घर से निकलने से मना किया गया है। किसानों को भी खेत में जाने से मना किया गया है। 



वहीं, मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज दरभंगा, जमुई और बांका में भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है। इसके साथ ही राज्य के उत्तर-मध्य, उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पूर्व भागों के अधिकांश स्थानों पर वर्षा का पूर्वानुमान है। इससे पहले बीते कल पटना जिला के कई स्थानों पर बुधवार को हल्की से मध्यम बारिश हुई। मुख्य रूप से बिहटा, पटना सिटी आदि में बारिश हुई। वहीं पटना शहर में दिनभर आसमान में बादल छाये रहे।


इधर, मौसम में हो रहे बद्लाव को लेकर विभाग के तरफ से येलो अलर्ट जारी किया गया है। जिसमें लोगों को बारिश के दौरान सचेत रहने को कहा गया है। मौसम विभाग के येलो अलर्ट का मतलब खतरे के प्रति सचेत रहना  होता है। इसका साफ़ मतलब होता है कि आने वाले खतरे पर नजर बनाए रखें ताकि आगे कोई भी दिक्कत नहीं आए।