समस्तीपुर: प्रोपर्टी डीलर गणेश सहनी हत्याकांड का खुलासा, 6 लेन के जमीन को लेकर हुआ था विवाद, आरोपी गिरफ्तार नौनिहालों के भविष्य के साथ खिलवाड़? बच्चों को पढ़ाने की बजाय स्कूल में चटाई बिछाकर सोते नजर आए मास्टर साहब, वीडियो हो गया वायरल चलती ट्रेन में महिला ने दिया बच्ची को जन्म, झाझा स्टेशन पर 45 मिनट रुकी साउथ बिहार एक्सप्रेस समस्तीपुर में सहायक काराधीक्षक की पत्नी का फंदे से लटका मिला शव, मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप समस्तीपुर में महिला समेत दो को मारी गोली, भीड़ की पिटाई के बाद घायल अपराधी सन्नी पासवान की मौत आरा में करोड़ों की टैक्स चोरी का खुलासा, 3 कपड़ा कारोबारियों पर GST की रेड पटना में गोल का मेगा मोटिवेशनल सेमिनार, 1000+ छात्रों ने सीखा NEET-JEE क्रैक करने का मंत्र दरभंगा में बच्ची से रेप-हत्या मामला: पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद बोले प्रशांत किशोर, कहा..बिहार में अधिकारियों का जंगलराज बिहार में फार्मर रजिस्ट्री ने पार किया 40 लाख का आंकड़ा, 47.8% लक्ष्य पूरा Rajpal Yadav: जेल में बंद एक्टर राजपाल यादव, घर में हो रही जश्न की तैयारी; क्या है वजह?
21-Mar-2020 08:54 PM
PATNA : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे अब कोरोना की महाविपदा को हरने की गुहार लगाने मां काली की शरण में पहुंच गये हैं। उन्होनें आज ही कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ने का एलान करते हुए पटना की सड़कों का रूख किया था।
वैसे तो लालू के लाल तेजप्रताप यादव भगवान के अनन्य भक्त हैं । वे भगवान कृष्ण और शिव के परम भक्त हैं। तेजप्रताप यादव गाहे-बगाहे खुद कृष्ण और शिव के रूप धरते रहे हैं। वे मौका मिलते ही वृंदावन की गलियों में नजर आते हैं तो सावन के मौके पर बाबा बैद्यनाथ और हरिहर नाथ की शरण में नहीं जाना भूलते। आज में महाकाली के शरण में पहुंचे। पटना के बांसघाट स्थित काली मंदिर पहुंच कर मईया के दर पर मत्था टेका और बिहार के लिए अमन-चैन मांगा। उन्होनें मां से बिहार को कोरोना की महाविपदा से बचाने की प्रार्थना की।
इससे पहले आज तेजप्रताप यादव पटना की सड़क पर उतरे थे उन्होनें लोगों के बीच जाकर मास्क और सेनेटाइजर बांटा था।इस दौरान उन्होनें कहा था कि वे अपने स्तर से कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे। बिहार सरकार कोरोना से लड़ाई लड़ने में अक्षम दिख रही है। उन्होनें कहा कि बिहार सरकार का स्वास्थ्य विभाग केवल हाथ पर हाथ धरे टुकुर-टुकुर देख रहा है। उन्होनें ये भी दावा किया कि उन्होनें सबसे पहले कोरोना के खिलाफ जागरूकता अभियान की शुरूआत की है।