जमुई में नकाबपोश बदमाशों ने घर पर बमबाजी कर लूट की वारदात को दिया अंजाम, जमीन के दस्तावेज भी जलाए मधुबनी में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत, चालक फरार सीट लूटने के चक्कर में दो यात्रियों की मौत, गया जंक्शन पर दर्दनाक हादसा सहरसा में सिर कटी लाश का खुलासा: प्रेम-प्रसंग में युवती के भाई ने रची थी साजिश बिहार में खुले में मांस-मछली की बिक्री पर रोक, बिना लाइसेंस के नहीं लगेगी दुकान, नीतीश सरकार ने किये नियम सख्त JEE Mains Result 2026: जेईई मेन 2026 का रिजल्ट घोषित, बिहार के शुभम कुमार ने लहराया परचम, हासिल किये 100 परसेंटाइल बिक्रमगंज के रेड लाइट एरिया में पुलिस की रेड, 4 महिलाएं समेत 6 हिरासत में कर्पूरी ठाकुर की जयंती में राजद के दो गुट भिड़े, इसराइल मंसूरी और हैदर आजाद में तीखी नोकझोंक Bihar News: बिहार में दर्दनाक सड़क हादसे में मासूम बच्चे की मौत, गुस्साए लोगों ने सड़क पर किया भारी बवाल BIHAR CRIME NEWS: बिहार में प्रशासन लिखी स्कॉर्पियो से फायरिंग, पेशकार और पुलिस अधिकारी गिरफ्तार
20-Apr-2022 10:31 AM
DESK : पंजाब के शहर लुधियाना में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां अगलगी की एक वारदात में 7 बिहारियों की मौत हो गई है। यह सभी एक ही परिवार के सदस्य थे। जानकारी के मुताबिक आग सुबह तकरीबन 3 बजे के आसपास लगी। उस वक्त घर के सभी सदस्य सो रहे थे। किसी को जान बचाने का मौका तक नहीं मिला। परिवार के सभी 7 सदस्य जिंदा जलकर मर गए।
लुधियाना पुलिस के मुताबिक सभी मृतक के प्रवासी मजदूर परिवार से थे। यह हादसा टिब्बा रोड स्थित नगरपालिका के कचरा डंप यार्ड के पास हुआ है, एक झोपड़ी में यह परिवार रहता था। यह सभी बिहार से ताल्लुक रखते थे। झोपड़ी में किस वजह से आग लगी इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। लुधियाना के सहायक पुलिस आयुक्त सुरिंदर सिंह के मुताबिक मजदूर पति-पत्नी की 4 बेटियां और 2 बेटे थे। इनका बड़ा बेटा मंगलवार की रात सोने के लिए कहीं और चला गया था लेकिन बाकी 5 बच्चे माता-पिता के साथ इसी झोपड़ी में सो रहे थे। उनमें से कोई भी जिंदा नहीं बचा है।
हादसा इतना दर्दनाक था कि परिवार के सदस्यों के साथ-साथ सब कुछ जलकर खाक हो गया। मृतकों की पहचान सुरेश सहनी, राणा देवी, राखी कुमारी, मनीषा कुमारी, चंदा कुमारी, गीता कुमारी और सनी के तौर पर हुई है। इस परिवार का केवल एक सदस्य राजेश सुरक्षित बच गया है। यह परिवार बिहार के समस्तीपुर जिले का रहने वाला था। समस्तीपुर का रहने वाला सुरेश सहनी अपने परिवार के साथ वहां मजदूरी का काम करता था। राजेश के मुताबिक उसके पिता कबाड़ का काम करते थे और किसी तरह गुजर बसर होती थी।