ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Vidhan Sabha: फुलवारी शरीफ में महिला डिग्री कॉलेज की मांग, जानिए शिक्षा मंत्री ने विधानसभा में क्या दिया जवाब Bihar Vidhan Sabha: बिहार में सहायक निबंधक पद की नियुक्ति पर प्रशासनिक अड़चन जारी, 7 सालों से खाली पदों पर अभी तक नहीं आए अधिकारी Bihar Vidhan Sabha : नल -जल योजना के तहत हो रहा खूब भ्रष्टाचार ! अपने ही सरकार पर LJP(R) और BJP के विधायक ने लगाया आरोप, विपक्ष भी समर्थन में आया; अधिकारियों पर गड़बड़ी का आरोप Bihar Budget Session 2026: बिहार विधानसभा बजट सत्र का तीसरा दिन, सदन के बाहर लगे ‘नीतीश कुमार, हाय-हाय के नारे’ Bihar Budget Session 2026: बिहार विधानसभा बजट सत्र का तीसरा दिन, सदन के बाहर लगे ‘नीतीश कुमार, हाय-हाय के नारे’ Bihar government drainage : टाल इलाके में जल जमाव की समस्या का कब होगा निदान, सदन में उठा सवाल तो जल संसाधन विभाग ने बताया समय और पूरा तरीका NEET student case : 'नीट मामले में बोलने पर पुलिस अधिकारियों का आता है फोन', RJD MLA भाई वीरेंद्र का सनसनीखेज खुलासा, बताया किसको बचा रही सरकार Bihar Budget Session 2026-27 : बिहार विधानसभा बजट सत्र के तीसरे दिन की कार्यवाही शुरू, आज तेजस्वी यादव भी राज्यपाल के अभिभाषण पर रखेंगे अपनी बात Aadhaar Deactivated : 3 करोड़ लोगों का आधार कार्ड हुआ ब्लॉक, ऐसे करें चेक; कहीं लिस्ट में आपका नाम भी तो नहीं है शामिल PAN Card update : शादी के बाद PAN कार्ड में चेंज करवाना है खुद का नाम, तो जानिए क्या है सबसे आसान तरीका; बस करना होगा यह छोटा सा काम

लुधियाना कोर्ट के वॉशरूम में हुआ जोरदार धमाका, दो लोगों की मौत, 5 घायल

लुधियाना कोर्ट के वॉशरूम में हुआ जोरदार धमाका, दो लोगों की मौत, 5 घायल

23-Dec-2021 01:26 PM

DESK: पंजाब के लुधियाना कोर्ट में ब्लास्ट से दो लोगों की मौत हो गयी है। वही पांच लोग घायल हैं। धमाका कोर्ट की तीसरी मंजिल पर वॉशरुम में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कोर्ट परिसर को खाली कराया। घायलों की पहचान की जा रही है। चंडीगढ़ से एनआईए की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गयी है। वही पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी भी लुधियाना कोर्ट के लिए रवाना हुए है। ऐसी आशंका जतायी जा रही है कि धमाके में IED का इस्तेमाल हुआ है। इस धमाके को लेकर कई इलाकों में हाई अलर्ट जारी किया गया है। 


घायलों में एक की पहचान एडवोकेट आर.एस. मांद के रुप में हुई है। इस घटना से कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गयी। धमाका ऐसा था कि कोर्ट की बिल्डिंग हिल गयी और खिड़कियों के शीशे भी टूट गये। वही पार्किंग स्थल में खड़ी गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गयी। धमाके में वॉशरूम की दीवार गिर गयी है।  


घटनास्थल पर मौजूद लोग सिलेंडर फटने की आशंका जता रहे हैं। अब तक इस संबंध में किसी भी अधिकारी का बयान सामने नहीं आया है। घटनास्थल पर पुलिस की टीम और अधिकारी के साथ बम निरोधक दस्ता भी मौजूद हैं। पुलिस ने कोर्ट परिसर को चारों ओर से घेर लिया है। कोर्ट में हुए इस धमाके को लेकर पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी किया गया है। 


घटना को लेकर पूरे शहर में नाकाबंदी कर दी गयी है। बता दें कि आज पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी लुधियाना में एक जनसभा को संबोधित करने वाले थे। पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले इस तरह का धमाका कहीं न कहीं सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर रहे हैं।  


बताया जाता है कि गुरुवार होने और वकीलों की हड़ताल की वजह से कोर्ट परिसर में अन्य दिनों की तुलना भीड़ कम थी। कोर्ट परिसर में मौजूद अधिवक्ताओं का दावा है कि यह बम ब्लास्ट है। क्योंकि धमाके की आवाज एक किलोमीटर दूर तक सुनी गयी। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि धमाका सिलेंडर फटने से हुआ या फिर जानबूझकर किया गया है। फिलहाल घटनास्थल पर मौजूद पुलिस की टीम और बम निरोधक दस्ता इस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही घटना के सही कारणों का पता चल पाएगा।