ब्रेकिंग न्यूज़

Noida Airport : जेवर से पहली उड़ान कब? उद्घाटन के बाद आम यात्रियों की नजरें कमर्शियल फ्लाइट पर, जानिए पूरा अपडेट बिहार में खाद की ब्लैकमार्केटिंग को लेकर सरकार अलर्ट, क्या बोले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव? बिहार में खाद की ब्लैकमार्केटिंग को लेकर सरकार अलर्ट, क्या बोले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव? रुपया टूटा, मौके बने! 95 के करीब पहुंची करेंसी, निवेशकों के लिए खुला नया रास्ता, जानिए Bihar News: राष्ट्रपति का नालंदा दौरा...विश्व धरोहर स्थल का करेंगी भ्रमण, प्रशासनिक तैयारी तेज...10 अफसरों को दिया गया विशेष जिम्मा Jana Nayagan: रिलीज डेट पर फिर संकट! क्या थलापति विजय की ‘जन नायकन’ दोबारा टलेगी? जानिए पूरा मामला PATNA NEWS : पटना का ये इलाका बनेगा नया टूरिस्ट हॉटस्पॉट! सैरगाह और बिहार गौरव पार्क में मिलेंगी ऐसी सुविधाएं, देखकर आप भी हो जाएंगे दंग मध्य-पूर्व की जंग का असर बिहार तक… सुधा डेयरी में त्राहिमाम, नौकरी छोड़कर घर लौटे प्रवासी; गैस-डीजल संकट की आहट Bihar news : जेल से बाहर आने के बाद पहली बार अपने ‘लाडले’ के साथ नजर आए बाहुबली अनंत सिंह, इस दिन सजेगा महादंगल BIHAR NEWS : 'निषादों को उनका हक चाहिए ...', मुकेश सहनी ने फिर दोहराई आरक्षण की मांग, कहा - जिस राज्य में निषाद जागरूक रहे वहां मिला हक़

Home / news / लव कुश वोट बैंक पर बड़ी नजर ! 2 जनवरी को अयोध्या के...

लव कुश वोट बैंक पर बड़ी नजर ! 2 जनवरी को अयोध्या के लिए रवाना होगी यात्रा, जानिए क्या है पूरा प्लान

29-Dec-2023 08:26 AM

By First Bihar

PATNA : देश में लोकसभा चुनाव में अब महज पांच से छह महीने का समय बचा हुआ है। ऐसे में हर पार्टी अपनी अपनी रणनीति अंतिम रूप देती हुई नजर आ रही है। ऐसे में इशारों ही इशारों में भाजपा की रणनीति भी सामने आ रही है। भाजपा इस बार का चुनाव भी अपने पुराने रणनीति के तहत लड़ते हुए नजर आ सकती है। लेकिन, उन्होंने बार यह रणनीति कुछ हद लोगों समझ आ गई लिहाजा इसके तरकीब में थोड़ा बदलाव करने पर सहमति बानी है।


दरअसल, भाजपा इस बार लव-कुश समीकरण को साधने के लिए अयोध्या के भव्य राम मंदिर में 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम है। बिहार बीजेपी 2 जनवरी को पार्टी कार्यालय से लव कुश रथ यात्रा निकाल रही है। एक साथ दो रथ को प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी झंडी दिखाकर पार्टी कार्यालय से रवाना करेंगे। लव-कुश समाज के इस रथ यात्रा का स्लोगन 'सबके सिया, सबके राम' है। भाजपा दो जनवरी को दोपहर1 बजे दिन में इस रथ यात्रा को प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। 


बताया जाता है कि,यह रथ यात्रा बिहार के सभी 38 जिलों से होते हुए बक्सर के रास्ते अयोध्या पहुंचेंगी। जगह- जगह हवन पूजन और लोगों के बीच अच्छत बांटकर समाज के लोगों को अयोध्या आने का निमंत्रण यह रथ यात्रा देगी। रथ यात्रा में दो रथ होंगे। जिसमे साथ में हवन कुंड भी होगा। यह यात्रा पटना से रवाना होकर हाजीपुर होते हुए छपरा पहुंचेगी, जहां रात्रि विश्राम होगा। 


वहीं दूसरे दिन यानी 3 जनवरी को यह यात्रा छपरा से सिवान होते हुए गोपालगंज पहुंचेगी, जबकि उसके अगले दिन यह रथ बेतिया होते हुए वाल्मीकि नगर पहुंचेगी। पांच जनवरी को यह यात्रा वाल्मीकि नगर से मोतिहारी और शिवहर होते हुए पुनौरा धाम पहुंचेगी और वहां रात्रि विश्राम होगा। 


इसके विभिन्न जिलों से होते हुए यह रथ यात्रा गया, अरवल, सासाराम, आरा होते हुए 20 जनवरी को राम कर्म भूमि (विश्वामित्र आश्रम) बक्सर से आशीर्वाद लेकर गाजीपुर, सुल्तानपुर के रास्ते अयोध्या जी के लिए प्रस्थान करेगी। वहीं 22 जनवरी को इस यात्रा का समापन अयोध्या राम मंदिर में होगा।