ब्रेकिंग न्यूज़

होली के बाद अलग लुक में दिखेंगे पटना नगर निगम के तमाम कर्मचारी, दो-दो सेट मिलेगी वर्दी RJD राज्यसभा उम्मीदवार का नाम 5 मार्च को करेगी घोषित, लालू-तेजस्वी को मिली जिम्मेदारी पटना में 43 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार सहरसा से लापता पांचों लड़कियां यूपी से सकुशल बरामद, परिजनों में खुशी की लहर पटना में मुंडेश्वरी मेगापोलिस का भव्य शुभारंभ, 12 एकड़ में विकसित होगा आवासीय टाउनशिप ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स की नई शाखा का भव्य उद्घाटन, होली मिलन समारोह में उमड़ा जनसैलाब सासाराम में जदयू जिलाध्यक्ष चुनाव में बवाल, बिंदा चंद्रवंशी के नाम की घोषणा के बाद हंगामा होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! बिहार में पागल कुत्ते का आतंक: 60 से अधिक लोगों को काट कर किया घायल, अस्पताल में एंटी रैबीज इंजेक्शन खत्म

समस्तीपुर में लूट की बड़ी वारदात, रिलायंस ज्वेलरी शो रूम से डेढ़ करोड़ से ज्यादा के आभूषण की लूट

28-Feb-2024 09:59 PM

By RAMESH SHANKAR

SAMASTIPUR: समस्तीपुर से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां रिलायंस ज्वेलरी शॉप के शोरूम में घुसे हथियारबंद अपराधियों ने डेढ़ करोड़ से ज्यादा के आभूषण लूट लिया और मौके से फरार हो गये। घटना समस्तीपुर शहर के बीचो बीच मोहनपुर रोड स्थित रिलायंस ज्वेलर्स शोरूम का है जहां में भीषण लूट की घटना को अंजाम दिया गया है।


बताया गया है कि घटना बुधवार की देर शाम करीब आठ बजे जब शोरूम बन्द हो रहा था इसी बीच 6 से 7 की संख्या में आए अपराधी हथियार लहराते हुए अंदर घुस गए और करीब 20 मिनट तक सभी कर्मियों को पिस्टल के नोक पर लेकर कीमती आभूषण लूट लिए।इस दरम्यान लूट का विरोध करने वाले कर्मियों के साथ मारपीट भी की गई।


लूट की घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी इतने भीड़भाड़ वाले सड़क से आराम से निकल गए।सरेआम हुई इस घटना से व्यवसायियों में खासा नाराजगी देखी जा रही है।लोग दहशत में आ गए है।मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। एएसपी संजय पांडे ने बताया कि करीब डेढ़ करोड़ की लूट की जानकारी मिली है हालांकि उन्होंने कहा कि पूरी तरह आंकलन के बाद ही सही रकम की जानकारी मिल सकती है।उन्होंने दावा किया है कि शोरूम में लगा सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित है जिसके आधार पर अपराधियो की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।उन्होंने दावा किया कि जल्द ही लुटे गए आभूषण की बरामदगी कर ली जाएगी।