सुपौल में LIC एजेंट ने लाइसेंसी गन से खुद को मारी गोली, इलाके में सनसनी प्रेमिका के साथ पार्क में बैठे प्रेमी को डायल 112 की टीम ने पकड़ा, महिला सिपाही पर 5 हजार रूपये मांगने का आरोप मुजफ्फरपुर बड़गांव झड़प मामले में पियर थानाध्यक्ष रजनीकांत सस्पेंड, एसएसपी की बड़ी कार्रवाई बेगूसराय में NH-31 पर भीषण हादसा, ई-रिक्शा को बचाने में मिनी बस पलटी, एक दर्जन लोग घायल मुजफ्फरपुर में जिला कृषि पदाधिकारी 50 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, विशेष निगरानी टीम की बड़ी कार्रवाई क्या सच में नीट छात्रा के भाई को उठा ले गई CBI? फर्स्ट बिहार के जरिए जानिए क्या है इसकी असली हकीकत; आखिर क्यों जहानाबाद पहुंची थी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो की टीम बिहटा में नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज का कार्यक्रम, शिक्षाविद MM सिंह ने छात्रों को दिये सफलता के मंत्र EDUCAMY पटना से JEE MAINS का Bihar State Topper, पटना में रहकर IIT-JEE की तैयारी करने वाले छात्रों में TOP बड़ी जालिम है ये शराब: NDA विधायक ने विधानसभा में उठाई शराबबंदी कानून की समीक्षा की मांग, जेडीयू ने कहा-दिल्ली चले जाइये, वहां चालू है Bihar Road Project: सिलिगुड़ी-गोरखपुर सिक्स लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज, फिजिकल वेरिफिकेशन शुरू
16-Nov-2022 09:04 AM
PATNA : सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफार्म है, जहां लोग अपना जीवनसाथी तक ढूंढ लेते हैं। लेकिन पटना विश्वविद्यालय के एक कर्मचारी के साथ धोखा हो गया। वह विदेशी लड़की से दोस्ती करना चाहता था। लंदन की लड़की से उसकी दोस्ती तो हो गई लेकिन इस चक्कर में उसने 12 लाख रुपये गंवा दिए। ठगी किए जाने के बाद शख्स सीधा थाने पहुंचा और मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई।
कैशियर ईश्वर दयाल ने कभी कल्पना भी नहीं की थी कि लंदन वाली गर्ल फ्रेंड उसे लूटकर चली जाएगी। महिला की मदद के लिए उन्होंने बैंक से करीब 11 लाख रुपये का लोन भी लिया। लकिन जब उससे ठगी हुई तो वह पीरबहोर थाने पहुंचा और मामले की प्राथमिकी दर्ज कराई। थानाध्यक्ष सबीह उलहक ने बताया कि मामले की सूचना मिलने के बाद जांच शुरू कर दी गई है। जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पिछले 17 सितंबर को ही ईश्वर दयाल के फेसबुक पर लंदन निवासी मर्सी गाडसेन ने उन्हें फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजा। धीरे-धीरे दोनों में बातचीत शुरू हुई। नवंबर में महिला ने कहा कि मैं इंडिया आई हूं लेकिन कस्टम ने मुझे रोक लिया है। मेरे अकाउंट को फ्रीज कर दिया गया है। लड़की ने 75 हजार पाउंड देने की बात कहकर ईश्वर दयाल से लाखो रूपये ठग लिए।