Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार
10-Mar-2024 08:55 AM
By First Bihar
PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से निकलकर सामने आ रही है जहां राजद नेता और बालू माफिया सुभाष यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह गिरफ़्तारी ईडी की टीम के तरफ से कल देर रात किया गया है। हालांकि, ईडी के सूत्र बता रहे हैं उन्हें अवैध संपति के मामले में पूछताक्ष के बाद इन्हें गिरफ्तार किया गया है।
दरअसल, प्रवर्तन निदेशालय यानि ईडी ने शनिवार को लालू परिवार के फाइनेंसर माने जाने वाले सुभाष यादव के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। बालू किंग के नाम से मशहूर सुभाष यादव अवैध बालू खनन के लिए कुख्यात ब्रॉडसन कंपनी के आका रहे हैं। ईडी कह रही है कि सुभाष यादव के ठिकानों पर छापेमारी में बड़ी -उपलब्धि हासिल हुई है।
पटना के दानापुर में सुभाष यादव के दो घरों से अब तक दो करोड़ रुपये कैश के अलावा पटना, रांची समेत अन्य स्थानों पर जमीन-जायदाद से संबंधित बड़ी संख्या में कागजात बरामद हुए हैं। इसके अलावा दूसरे जगहों पर निवेश से जुड़े काफी संख्या में दस्तावेज बरामद किए जा चुके हैं। सुभाष यादव काफी दिनों से ईडी से लेकर आयकर विभाग के रडार पर थे. 2022 में इनकम टैक्स विभाग ने उनके कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी कर की थी। इसमें करोड़ों की आयकर चोरी सामने आई थी।
वहीं, पिछले साल से ही बिहार में अवैध बालू खनन की जांच कर रही ईडी अवैध बालू खनन के लिए कुख्यात ब्रॉडसन कंपनी से जुड़े हरेक व्यक्ति की कुंडली खंगाल रही थी. इसी मामले में जेडीयू एमएलसी राधाचरण सेठ, उनके बेटे कन्हैया कुमार समेत अन्य लोग जेल जा चुके हैं. सारे आरोपी जेल में बंद हैं. ईडी की जांच में ये बात सामने आई थी कि ब्रॉडसन कंपनी ने बिहार के विभिन्न बालू घाटों पर अवैध खनन और बिना चालान या गलत चालान के आधार पर 250 करोड़ से अधिक की राजस्व चोरी की है।