ब्रेकिंग न्यूज़

PATNA NEWS : पटना का ये इलाका बनेगा नया टूरिस्ट हॉटस्पॉट! सैरगाह और बिहार गौरव पार्क में मिलेंगी ऐसी सुविधाएं, देखकर आप भी हो जाएंगे दंग मध्य-पूर्व की जंग का असर बिहार तक… सुधा डेयरी में त्राहिमाम, नौकरी छोड़कर घर लौटे प्रवासी; गैस-डीजल संकट की आहट Bihar news : जेल से बाहर आने के बाद पहली बार अपने ‘लाडले’ के साथ नजर आए बाहुबली अनंत सिंह, इस दिन सजेगा महादंगल BIHAR NEWS : 'निषादों को उनका हक चाहिए ...', मुकेश सहनी ने फिर दोहराई आरक्षण की मांग, कहा - जिस राज्य में निषाद जागरूक रहे वहां मिला हक़ दिन में बेचते फल, रात में करते बाइक चोरी… बड़ा गिरोह बेनकाब, सरगना ‘इरशाद’ समेत तीन गिरफ्तार वाह रे सिस्टम! 65 हजार लेकर दिव्यांग को बना दिया गार्ड, नगर निगम में खुलेआम चलता रहा खेल BIHAR NEWS : “मंत्री बने ‘भोलेनाथ’! सुरेंद्र मेहता की तस्वीर ने उठाए बड़े सवाल, विकास या दिखावा?” Bihar accident news : मेला देखकर लौट रहे थे 4 दोस्त… रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि 3 की मौत और 1 अब भी लापता BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं

Home / news / बिहार में कांग्रेस का बड़ा दावं : इन नेताओं को मिला बड़ा टास्क;...

बिहार में कांग्रेस का बड़ा दावं : इन नेताओं को मिला बड़ा टास्क; लिस्ट में तीन महिला भी शामिल

08-Jan-2024 08:37 AM

By First Bihar

PATNA : देश में लोकसभा चुनाव में अब महज कुछ दिनों का समय रहा गया है। ऐसे में देश की तमाम छोटी -बड़ी राजनीतिक पार्टी अपनी चुनावी रणनीति को अंजाम देने में जूट गई है। एक तरफ भाजपा जहां अलग -अलग राज्यों में  प्रधानमंत्री की रैलियां तय कर रही। वहीं, कांग्रेस ने बिहार के सभी लोकसभा क्षेत्र को लकर  संयोजकों की घोषणा की है। 


दरअसल, कांग्रेस ने दूसरे राज्यों की तरह बिहार के सभी 40 लोकसभा क्षेत्रों के लिए रविवार को संयोजकों की घोषणा कर दी। हालांकि, यह अभी तक तय नहीं हो पाया है कि पार्टी कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के निर्देश पर पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने संयोजकों के नामों की सूची जारी कर दी है। इसमें सभी क्षेत्रों व जातियों को प्रतिनिधित्व देने का भरसक प्रयास हुआ है। हालांकि, इनमें मात्र तीन महिलाएं (अमिता भूषण, रीता सिंह व सुधा मिश्रा) को जगह दी गई  हैं।


कांग्रेस को लोकसभा क्षेत्र संयोजक को लेकर जिन नामों को तय किया है उसमें वाल्मीकिनगर से : मनोज कुमार सिंह, पश्चिम चंपारण : उमर सैफुल्लाह खान, पूर्वी चंपारण : चंद्र प्रकाश सिंह, शिवहर : रीता सिंह, सीतामढ़ी : मो. नौशाद, मधुबनी : ताहिर अनीस खान, झंझारपुर : तारानंद सदा, सुपौल : प्रेम राय, अररिया : प्रवीण सिंह कुशवाहा, किशनगंज : केशर कुमार सिंह, कटिहार : छत्रपति यादव, पूर्णिया : इजहारुल हुसैन, मधेपुरा : नरेश यादव, दरभंगा : कृपानाथ पाठक, मुजफ्फरपुर : नरेंद्र कुमार, वैशाली : प्रद्युम्न राय


गोपालगंज : सुधा मिश्रा, सिवान : आलोक हर्ष, महाराजगंज : इंजीनियर संजीव, सारण : कपिलदेव यादव, हाजीपुर : मिथिलेश कुमार मधुकर, उजियारपुर : आइपी गुप्ता, समस्तीपुर : राजकुमार राजन, बेगूसराय : प्रभात कुमार सिंह, खगड़िया : अमिता भूषण, भागलपुर : राजकिशोर सिंह, बांका : समीर कुमार सिंह, मुंगेर : अश्विनी कुमार, नालंदा : विनोद यादव


पटना साहिब : नागेंद्र पासवान विकल, पाटलिपुत्र : अजय चौधरी, आरा : अमित कुमार टुन्ना, बक्सर : अशोक कुमार पाण्डेय, सासाराम : कौकब कादरी, काराकाट : राधेश्याम कुशवाहा, जहानाबाद : दिलीप कुमार, औरंगाबाद : शंकर स्वरूप, गया : नवनीत जयपुरियार, नवादा : अरविंद शर्मा, जमुई : कैलाश पाल।


आपको बताते चलें कि, संयोजकों को लोकसभा क्षेत्रवार रणनीति का निर्धारण, बूथवार प्रबंधन, प्रचार-प्रसार से लेकर मतगणना तक के समस्त चुनावी दायित्व का निर्वहन करना है। पार्टी का कहना है कि संयोजकों के दायित्व में कांग्रेस सहित आइएनडीआइए का चुनावी प्रबंधन है।