ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / news / लोकसभा चुनाव के पहले JDU ने कसी कमर, अब पूर्व सांसदों -विधायकों और...

लोकसभा चुनाव के पहले JDU ने कसी कमर, अब पूर्व सांसदों -विधायकों और विधान पार्षदों से मिलेंगे CM नीतीश

30-Jul-2023 09:20 AM

By First Bihar

PATNA : लोकसभा चुनाव से पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी पार्टी को जमीनी स्तर से मजबूत करने में जुट गए हैं। नीतीश कुमार लगातार अपने पार्टी के नेताओं से लेकर कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेने में जुटे हुए हैं। ताकि उन्हें क्या मालूम चल सके कि बिहार की मूल समस्या क्या है और यहां की जनता सरकार से क्या चाहती है। यही वजह है कि सीएम अब पार्टी के पूर्व सांसदों, विधायकों और विधान पार्षदों से मिलने का निर्णय लिया है।


दरअसल, बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू के सर्वमान्य नेता नीतीश कुमार ने यह फैसला किया है कि पार्टी के पूर्व सांसदों, विधायकों और विधान पार्षदों से मिलेंगे। सीएम से मुलाकात का सिलसिला रविवार से शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है। यह मुलाकात एक अन्य मार्ग में होगी।


जेडीयू सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री इन नेताओं से या फीडबैक लेंगे कि उनके इलाके में किस तरह का राजनीतिक माहौल है साथ ही साथ जदयू के संगठन की सक्रियता कैसी है। इसके अलावा केंद्र सरकार की नीतियों के बारे में लोगों का क्या कुछ विचार है इस पर भेज सीएम नीतीश कुमार अपने पार्टी नेताओं से फीडबैक लेंगे।


मालूम हो कि इस मुलाकात से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पार्टी के सांसद, राज्यसभा सदस्य, विधायक व विधान परिषद दोस्त से मिल चुके हैं। सीएम की यह मुलाकात 1टू 1 मोड में रही है। इस दौरान सीएम विकास से जुड़ी योजनाओं की गति को लेकर फीडबैक लिया था। उन्होंने अपने नेताओं से या सूचना लिया था कि विकास वही जो योजनाएं सरकार द्वारा चलाई जा रही है उसमें कहीं कोई समस्या तो नहीं है क्या स्थानीय प्रशासन इसमें रुचि ले रहा है। इसके बाद अब सीएम नीतीश कुमार अपने पार्टी के पूर्व सांसद, विधायकों और विधान पार्षदों से मिलकर राजनीतिक परिवेश के बारे में जानकारी लेंगे।