Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी
07-Apr-2024 06:23 PM
By First Bihar
DESK : लोकसभा चुनाव में धनबल के इस्तेमाल पर अंकुश लगाने को लेकर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है और चुनाव मैदान में उतरने वाले उम्मीदवारों के पर पैनी नजर रख रही है। इसी कड़ी पुलिस ने चेन्नई के तांबरम रेलवे स्टेशन से चार करोड़ रुपए की नकदी के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में एक बीजेपी का कार्यकर्ता बताया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि तीनों शख्स चार करोड़ रुपए एक बैग में भरकर ट्रेन से तिरुनेलवेली जाने वाले थे। तभी फ्लाइंग स्क्वॉड ने उन्हें पकड़ लिया। तीन आरोपियों में से एक सतीश नाम का शख्स बीजेपी कार्यकर्ता है और एक होटल में मैनेजर का काम करता है। सतीश अपने भाई नवीन और ड्राइवर पेरुमल के साथ चार करोड़ रुपए लेकर तिरुनेलवेली जा रहा था।
तीनों ने पुलिस के सामने स्वीकार किया है कि वे तिरुनेलवेली के बीजेपी प्रत्याशी नैनार नागेंनतीरन के कहने पर यह कैश लेकर जा रहे थे। हालांकि इस बात की आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हो सकी है। जांच के लिए मामले को आयकर विभाग के सुपुर्द कर दिया गया है। लोकसभा चुनाव से पहले इतनी भारी मात्रा में कैश का मिलना एक गंभीर मामला माना जा रहा है।
बता दें कि तमिलनाडु में आगामी 19 अप्रैल को राज्य की सभी 39 सीटों पर एक साथ वोटिंग होनी है। इससे पहले तमिलनाडु की फ्लाइंग स्कवॉड को गुप्त सूचना मिली थी कि भारी मात्रा में कैश ले जाया जा रहा है। जिसके बाद फ्लाइंग स्कवॉड की टीम ने रेलवे स्टेशन पर तलाशी अभियान शुरू कर दिया। इसी दौरान बीजेपी के कार्यकर्ता समेत तीनों युवकों को चार करोड़ की नकदी के साथ पकड़ लिया गया।