ब्रेकिंग न्यूज़

तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे मुजफ्फरपुर में किशोर को गोली मारने वाला जीतन राय गिरफ्तार, गोल्ड लूट कांड में भी था वांटेड नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद

Home / news / लोकसभा चुनाव को लेकर शिवहर पुलिस अलर्ट, हथियार के साथ अपराधी गिरफ्तार, 3...

लोकसभा चुनाव को लेकर शिवहर पुलिस अलर्ट, हथियार के साथ अपराधी गिरफ्तार, 3 दिन में 6 बदमाशों को दबोचा

11-Apr-2024 05:38 PM

By First Bihar

SHEOHAR : लोकसभा चुनाव को लेकर शिवहर पुलिस अलर्ट मोड है। अपराधियों पर लगाम कसने में पुलिस लगी हुई है। इसी क्रम में गुरुवार को अवैध हथियार के साथ एक अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस लगातार ऐसे अपराधियों की गिरफ्तारी में लगी हुई है। पिछले तीन दिनों में ऐसी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने हथियार और कारतूस के साथ अबतक कुल 6 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है, जिन्हें जेल भेज दिया गया। 


ऐसे मामलों में पहली गिरफ्तारी तरियानी छपरा थाने की पुलिस ने तब की थी, जब दो युवक फेसबुक पर हथियार लहराते दिखे थे। वीडियो वायरल होने के बाद दोनों युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। वहीं दूसरा मामला नया गांव का है, जहां हथियार के साथ तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। जो इसी इलाके में रहने वाले प्रिंस कुमार नामक युवक को मारने आए थे। 


इसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर तीनों अपराधियों को धर-दबोचा था। वही आज पुरनहिया थाना पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक अनंत कुमार राय ने बताया कि पूरनहिया थाने की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पूरनहिया निवासी बुझावन राम का बेटा बाबूलाल अवैध हथियार के साथ देखा गया है।


इसकी सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई की गयी। पुलिस ने छापेमारी की तब वह भागने लगा। लेकिन पुलिस ने खदेड़कर बाबूलाल राम को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बाबूलाल के घर की जब जांच की गयी तब एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस अलग से बरामद किये गए हैं। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।  

शिवहर से समीर कुमार झा की रिपोर्ट