बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम
20-Mar-2024 05:22 PM
By First Bihar
ARA: लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद बिहार में एक बार फिर अध्यात्म की धारा बहेगी। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भोजपुर के उदवंतनगर आएंगे। 10 जून को उदवंतनगर में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का दिव्य दरबार लगेगा। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। आयोजन समिति इस कार्यक्रम को लेकर तैयारी में जुट गई है।
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के आगमन को लेकर तिथि तय हो चुकी है और उन्होंने कार्यक्रम के लिए हामी भी भर दी है। कार्यक्रम की शुरुआत 9 जून से हो जाएगी। पहले दिन कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद 10 से 12 जून कर हनुमत कथा का आयोजन होगा। इस बीच दो दिन बागेश्वर बाबा का दिव्य दरबार भी सजेगा। पिछले साल से ही उदवंतनगर में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का कार्यक्रम होना था लेकिन तिथि निर्धारित नहीं हो पा रही थी लेकिन अब 10 जून की तारीख तय कर ली गई है।
बता दें कि पहली बार पटना के तरेत में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का कार्यक्रम हुआ था, जिसमें लाखों लोगों ने भाग लिया था। उनके आगमन को लेकर बिहार की सियासत खूब गरमाई थी। पिछले साल अक्टूबर महीने में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री तीन दिवसीय प्रवास पर मोक्ष नगरी गया पहुंचे थे। गया में पितृपक्ष मेला के कारण उन्हें हनुमत कथा करने की अनुमति नहीं मिली थी। जिसके बाद वे जिस रिसॉट में ठहरे थे वहीं दिव्य दरबार लगा दिया था।
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के आने की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में उनके भक्त गयाजी पहुंचे थे। पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने हनुमत कथा तो नहीं की लेकिन अपने भक्तों के पितरों का पिंडदान जरूर करवाया था। उनके मार्गदर्शन में सैकड़ों लोगों ने पितरों के मोक्ष के लिए पिंडदान किया था। इस दौरान देर रात तक रिसॉर्ट के हॉल में बनाए गए कार्यक्रम स्थल पर धीरेंद्र शास्त्री ने प्रवचन किया, जिसे खास श्रद्धालुओं ने सुना था।