Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी
07-Apr-2024 05:49 PM
By First Bihar
DELHI : लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की एक और सूची रविवार को जारी कर दी है। इस लिस्ट में कुल सिर्फ तीन उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की यह 13वीं लिस्ट है। कांग्रेस की तरफ से अबतक 240 उम्मीदवारों के नामों का एलान किया जा चुका है।
कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल की तीन लोकसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों का एलान किया है। बनगांव की आरक्षित लोकसभा सीट पर पुराने कांग्रेसी प्रदीप विश्वास को उम्मीदवार बनाया गया है। बीजेपी ने इस सीट से केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर को चुनाव मैदान में उतारा है।
बनगांव बांग्लादेशी शरणार्थी 'मतुआ' समुदाय बहुल क्षेत्र है। पिछले दिनों केंद्र सरकार द्वारा पूरे देश में सीएए कानून लागू करने को लेकर इस समुदाय के लोगों में काफी खुशी हैं। इसके अलावा कांग्रेस ने हावड़ा जिले के उलूबेरिया लोकसभा सीट से अजहर मलिक और घटाल सीट से डॉ.पापिया चक्रवर्ती को उम्मीदवार बनाया है।
बता दें कि पूरे देश में कुल सात चरणों में लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग होनी है। 19 अप्रैल को पहले चरण की वोटिंग होगी। पश्चिम बंगाल की 42 लोकसभा सीटों पर सभी सात चरणों में मतदान कराए जाएंगे। 19 अप्रैल को पहले चरण में पश्चिम बंगाल की कूच विहार, अलीपुरद्वार और जलपाईगुड़ी की सीट शामिल है। सात चरणों की वोटिंग खत्म होने के बाद चार जून को चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।
