ब्रेकिंग न्यूज़

IAS ranking Bihar : बिहार की नई IAS सीनियरिटी लिस्ट ने सबको चौंका दिया, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत चौथे नंबर पर, जानिए टॉप पर है किसका नाम... medicine price hike : 1 अप्रैल से दवाएं महंगी! पेरासिटामोल-एंटीबायोटिक के बढ़ेंगे दाम, जानिए कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास

Home / news / लोकसभा चुनाव में कम वोटिंग को लेकर केके पाठक ने जारी किया नया...

लोकसभा चुनाव में कम वोटिंग को लेकर केके पाठक ने जारी किया नया फरमान : पढ़ाने के बाद शिक्षकों को घर-घर जाकर करना होगा यह भी काम

24-Apr-2024 10:37 AM

By First Bihar

PATNA : केके पाठक और शिक्षा विभाग ने एक बार फिर से शिक्षकों की टेंशन बढ़ा दी है। अब शिक्षकों को स्कूल के अलावा बाहर का भी एक काम करना होगा। अब राज्य के सभी टीचरों को घर-घर जाकर अभिभावकों से मिलना होगा। इतना ही नहीं, शिक्षक अभिभावकों को घर-घर जाकर मतदान के लिए जागरूक करेंगे। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने इस संबंध में जानकारी दी है। बताया जा रहा है कि शिक्षक अभिभावकों को वोटिंग में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए जागरूक करेंगे।


दरअसल, अभिभावकों को मतदान के महत्व को समझाने और वोटिंग प्रतिशत को बढ़ाने के लिये स्कूली शिक्षक अपने पोषण क्षेत्र में घर-घर जाकर अभियान चलायेंगे। स्कूली शिक्षक अपने पोषण क्षेत्र के अभिभावकों के बीच यह बतायेंगे कि बेहतर लोकतंत्र के लिये मतदान में भाग लेना कितना आवश्यक है। इसके साथ ही ग्रामीण इलाकों के साथ ही शहरी क्षेत्रों में भी शिक्षक अभिभावकों के बीच जाकर वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने को लेकर जागरूक अभियान चलाएंगे। 


जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि फिलहाल स्कूलों में दो घंटे के लिए दक्ष क्लास और विशेष क्लास संचालित की जा रही है। ऐसे में  शिक्षा विभाग से निर्देश जारी किये जाने के बाद अलग-अलग चरणों में शिक्षक अभिभावकों को वोटिंग में बढ़-चढ़ कर भाग लेने के लिये जागरूक करेंगे। ये लोगों को बताएंगे कि मतदान करना कितना जरूरी हैं और इसके साथ कई तरह की बातों के बारे में भी उन्हें जानकारी देंगे। 


उधर, शिक्षा विभाग द्वारा ऐसे शिक्षकों की कुंडली तैयार की जा रही है, जो अप्रशिक्षित होते हुए भी 31 मार्च, 2015 के बाद बहाल हुए हैं। इसको लेकर स्थापना शाखा के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी अवधेश कुमार ने पत्र जारी करते हुए सभी बीइओ को निर्देश दिया है कि 31 मार्च, 2015 के बाद स्थानीय निकाय द्वारा नियुक्त सभी शिक्षकों का विवरण जल्द से जल्द कार्यालय को उपलब्ध कराएं। इसे लेकर निर्धारित फार्मेट भी उपलब्ध कराया गया है।