खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
17-Jun-2023 08:25 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार में जून का महीना राजनीतिक और प्रशासनिक रूप से काफी महत्वपूर्ण आने वाला है। एक तरफ जहां नीतीश कुमार 23 जून को विपक्षी दलों की बैठक करने वाले हैं तो वही 21 और 22 जून को पटना के ज्ञान भवन में जी-20 की बैठक होने जा रही है। इससे पहले आज क्षेत्रीय परिषद की बैठक भी होनी है। जिसमें बिहार झारखंड पश्चिम बंगाल और ओडिशा के मुख्य सचिव केंद्रीय गृह विभाग के अधिकारियों के साथ कई मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
दरअसल, आज राजधानी पटना में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक होनी है। इस बैठक में बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव गृह मंत्रालय के अधिकारियों के साथ राज्य बॉर्डर पर आंतरिक सुरक्षा से लेकर कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर बातचीत करेंगे। इसके साथ ही साथ केंद्र और राज्य के बीच बेहतर संबंध कैसे हो इसको लेकर भी बातचीत होगी। हालांकि, अमित शाह इस बैठक में जुड़ेंगे या नहीं, यह स्पष्ट नहीं है। लेकिन इस बैठक को लेकर बिहार प्रशासनिक सेवा के 25 अधिकारियों को गृह विभाग में प्रतिनियुक्त किया गया है।
वहीं,पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक के बाद 21 और 22 जून को जी-20 की महत्वपूर्ण बैठक होगी, जिसमें बिहार की संस्कृति और विरासत के साथ जलवायु परिवर्तन और कृषि सहित कई मुद्दों पर चर्चा होगी। विदेशी मेहमानों को बिहार के महत्वपूर्ण स्थलों को घुमाया भी जाएगा, जिसमें पटना साहिब, वैशाली, नालंदा और बोधगया शामिल है। कला संस्कृति एवं युवा विभाग के अधिकारियों के अनुसार इस बैठक में लगभग ढाई सौ विदेशी मेहमान शामिल होंगे और उनके लिए पटना के तीन महत्वपूर्ण होटलों में व्यवस्था की गई है।
इधर, 23 जून को पटना में विपक्षी दलों की बैठक होने जा रही है। उस पर पूरे देश की नजर है, क्योंकि मिशन 2024 के तहत बीजेपी के खिलाफ विपक्ष को एकजुट करने का नीतीश कुमार पिछले 9 महीने से अभियान चला रहे हैं। उसी के तहत राज्यों में जाकर विपक्षी दलों के बड़े नेताओं से मुलाकात की है। नीतीश कुमार ने कांग्रेस के नेताओं से मुलाकात के बाद यह बैठक की तारीख तय की है।