ब्रेकिंग न्यूज़

जमुई में नकाबपोश बदमाशों ने घर पर बमबाजी कर लूट की वारदात को दिया अंजाम, जमीन के दस्तावेज भी जलाए मधुबनी में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत, चालक फरार सीट लूटने के चक्कर में दो यात्रियों की मौत, गया जंक्शन पर दर्दनाक हादसा सहरसा में सिर कटी लाश का खुलासा: प्रेम-प्रसंग में युवती के भाई ने रची थी साजिश बिहार में खुले में मांस-मछली की बिक्री पर रोक, बिना लाइसेंस के नहीं लगेगी दुकान, नीतीश सरकार ने किये नियम सख्त JEE Mains Result 2026: जेईई मेन 2026 का रिजल्ट घोषित, बिहार के शुभम कुमार ने लहराया परचम, हासिल किये 100 परसेंटाइल बिक्रमगंज के रेड लाइट एरिया में पुलिस की रेड, 4 महिलाएं समेत 6 हिरासत में कर्पूरी ठाकुर की जयंती में राजद के दो गुट भिड़े, इसराइल मंसूरी और हैदर आजाद में तीखी नोकझोंक Bihar News: बिहार में दर्दनाक सड़क हादसे में मासूम बच्चे की मौत, गुस्साए लोगों ने सड़क पर किया भारी बवाल BIHAR CRIME NEWS: बिहार में प्रशासन लिखी स्कॉर्पियो से फायरिंग, पेशकार और पुलिस अधिकारी गिरफ्तार

लोजपा नेता अनिल उरांव की हत्या पर चिराग पासवान ने दुख जताया, कहा- इस घटना से बिहार में कानून की हकीकत का पता चलता है

लोजपा नेता अनिल उरांव की हत्या पर चिराग पासवान ने दुख जताया, कहा- इस घटना से बिहार में कानून की हकीकत का पता चलता है

02-May-2021 12:06 PM

DESK: LJP आदिवासी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष व मनिहारी विधानसभा से पार्टी प्रत्याशी रहे अनिल उरांव की अपराधियों ने अपहरण के बाद हत्या कर दी। परिजनों द्वारा 10 लाख की फिरौती दिए जाने के बावजूद इस घटना को अंजाम दिया गया। मृतक का शव के. नगर के ढगराहां से बरामद किया गया। लोजपा नेता अनिल उरांव की हत्या पर लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान ने दुख जताया। ट्विटर पर उन्होंने लिखा कि अनिल उरांव बेहद मिलनसार थे अपहरण कर उनकी हत्या की गई है। अनिल उरांव के अपहरण की सूचना मिलने के बाद वे दो जिले के पुलिस अधीक्षक से संपर्क में थे ताकि किसी तरह उनकी जान बच सके लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उनकी हत्या ने एक बार फिर बिहार में कानून व्यवस्था की हकीकत को बयां किया है। इस दुख की घड़ी में उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं और ईश्वर से कामना करता हूं कि उनके परिजनों को शक्ति प्रदान करे।