जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह Traffic Challan: ट्रैफिक चालान भरना हुआ आसान, अब घर बैठे ऐसे करें ऑनलाइन भुगतान नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजे जाने से JDU में भारी असंतोष, पार्टी के बड़े नेता ने साजिश की जताई आशंका; कहा- मुख्यमंत्री को शेल्टर में भेज दिया गया
27-Mar-2020 10:03 AM
PATNA : कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए देश भर में 21 दिन का लॉकडाउन जारी है। लॉकडाउन के दूसरे दिन ही लोग घरों में ऊबने लगे हैं। इसके लिए उनके पास इंटरनेट के अलावा टेलीविजन भी एक सहारा है। लोग इसमें अच्छे कार्यक्रम की तलाश में हैं। इस बीच केन्द्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार अब रामायण का प्रसारण फिर से शुरु करने जा रही है।
देश के सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने ट्वीट कर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि जनता की मांग पर कल शनिवार 28 मार्च से 'रामायण' का प्रसारण पुनः दूरदर्शन के नेशनल चैनल पर शुरू होगा। पहला एपिसोड सुबह 9.00 बजे और दूसरा एपिसोड रात 9.00 बजे होगा ।
25 जनवरी, 1987 से 31 जुलाई, 1988 तक यानी कि लगातार 75 रविवारों तक रामायण का प्रसारण हुआ था। उस दौरान देश के अधिकांश हिस्सों में लॉकडाउन जैसी ही स्थिति रहती थी। न कोई दुकान खुलती थी औऱ न ही लोग सड़कों पर निकलते थे।
रामानंद सागर निर्मित रामायण का प्रसारण प्रत्येक रविवार को राष्ट्रीय टेलीविजन दूरदर्शन पर 35 मिनट के लिए होता था। इसकी लोकप्रियता इतनी थी कि जी टीवी और एनडीटीवी इमेजिन जैसे निजी चैनलों ने भी दोबारा इसका सफलतापूर्वक प्रसारण किया था। सोशल मीडिया के जरिए लगातार रामय़ण के प्रसारण की मांग उठ रही थी।