कटिहार में ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स का कार्यक्रम, महिंद्रा की 3 नई गाड़ियों की लॉन्चिंग 25 हजार का इनामी अपराधी राहुल सिंह गिरफ्तार, 15 संगीन मामलों के आरोपी को सहरसा पुलिस ने दबोचा Bihar News: रेरा का डंडा..Patna Green Housing के निदेशक को 60 दिनों में सूद समेत पैसा वापस करने का आदेश... ‘मृत भाई’ का दावा साबित नहीं कर सके अंचल अधिकारी प्रिंस राज, मृत्यु प्रमाण-पत्र न देने पर चयनमुक्त Bihar Crime News: हत्या के पांच दोषियों को आजीवन कारावास की सजा, भोज से लौट रहे युवक की पीट-पीटकर ले ली थी जान Indian Army Inspirational Story: जिस यूनिट में शहीद हुए पति, उसी में अफसर बनी पत्नी; बेटे को भी फौज में भेजने का है सपना घोड़े पर सवार डिलीवरी ब्वॉय, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: दिनदहाड़े CSP में घुसकर की लूटपाट, हथियार के बल पर लूट लिए इतने रूपये बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: दिनदहाड़े CSP में घुसकर की लूटपाट, हथियार के बल पर लूट लिए इतने रूपये Bihar Transport News: होली से पहले मोटरयान निरीक्षकों की बल्ले-बल्ले, सड़क परिवहन मंत्रालय ने फिटनेस जांच की दी अस्थायी अनुमति
11-May-2020 02:43 PM
By SYED TASHIN ALI
PURNIYA : लॉकडाउन की स्थिति में अपने घर से सैकड़ों मील दूर पूर्णिया में रह रही बंगाल की तीन लड़कियों को देर रात 9 बजे मकान मालिक ने घर घुसने नहीं दिया और घर से निकाल दिया. किसी तरह तीनों लड़कियों ने दूसरे के घर में रात गुजारी.
मामला पूर्णिया के टीओपी थाना इलाके के मधुबनी काली मंदिर के पास की है. जहां बंगाल की रहने वाली तीन लड़की पुर्णिया के एसजीएडी सैलून में काम करती थी. लड़कियों का कहना है कि बीते 9 महीने से वो सैलून के मालिक धर्मेश आंनद के घर पर ही रहती थी.
सभी एक परिवार की तरह साथ में रहते थे. मगर जब से लॉक डाउन हुआ है तब से इनका नज़रिया बदल गया और ये आए दिन वापस अपने घर जाने की बात करने लगें. लेकिन लॉकडाउन में कोई भी सुविधा नहीं होने के कारण लड़कियां अपने घर पश्चिम बंगाल नहीं जा सकी. रविवार की शाम लड़कियां किसी काम से बाहर निकली और जब लौटी तो मकान मालिक ने घर में घुसने नहीं दिया. जिसके बाद मामला थाने में पहुंचा तो पुलिस जवान के साथ इन लड़कियों को घर भेजा गया , मगर मकान मालिक ने दरवाजा नहीं खोला. इस मामले में मकान मालिक धर्मेश का कहना है कि ये लोग लॉक डाउन में बाहर क्यों निकली अब हम घर में नहीं रने देंगे. जिसके बाद लड़कियों ने पास के ही एक घर में किसी तरह रात गुजारी. अब परेशान लड़कियों का कहना है कि लॉकडाउन में वो घर कैसे जाएंगी.