Bihar News : 125 यूनिट फ्री का वादा… और अब महंगी बिजली! तेजस्वी यादव ने पूछे सवाल, कहा - क्या बिहार की जनता से हो रही है बड़ी वसूली? Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा
06-May-2020 06:09 AM
PATNA : गुजरात के सूरत में बिहारियों की पिटाई का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले को लेकर मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधने वाले रालोसपा अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने अब 5 सूत्री मांगों के साथ नीतीश कुमार का पुतला फूंकने का ऐलान किया है।
उपेंद्र कुशवाहा ने एलान किया है कि बिहार के दिहाड़ी मजदूरों की निर्मम पिटाई के विरोध में आज रालोसपा की तरफ से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया जाएगा। बहुत सो चुके सरकार, अब तो जागो नीतीश कुमार.. का नारा देते हुए कुशवाहा ने इस मामले पर 5 सूत्री मांग रखी है कुशवाहा ने नीतीश सरकार पर आरोप लगाया है कि बिहार सरकार की निरंकुशता और और अकर्मण्यता के कारण गुजरात में बिहार के दिहाड़ी मजदूरों की निर्मम पिटाई की गई। कोरोना महामारी और लॉकडाउन जैसी आपदा के बीच बिहारियों के साथ अन्याय हो रहा है और मुख्यमंत्री हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं। कुशवाहा ने अपनी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को कहा है कि वह अपने पास पड़ोस के चौक चौराहा है या प्रखंड, अनुमंडल, जिला मुख्यालय कार्यालय के सामने मुख्यमंत्री का पुतला दहन करें।
उपेंद्र कुशवाहा ने सरकार के सामने जो 5 सूत्री मांग रखी है उनमें राज्य के बाहर फंसे मजदूरों एवं अन्य लोगों को जल्दी वापस लाने के लिए ट्रेनों की संख्या बढ़ाए जाने। गुजरात सहित अन्य राज्यों में बिहारियों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार को अविलंब रुकवाने। बिहार आने वाली ट्रेनों में यात्री सुविधा की समुचित व्यवस्था करने। जिनके खाते में अब तक राशि नहीं डाली गई है उनके खाते में जल्द से जल्द दो हजार की राशि डालने और पूर्व में जिन्हें एक हजार की मदद दी गई उनके खाते में फिर से एक हजार की आर्थिक मदद देने। प्राकृतिक प्रकोप से किसानों को हुए नुकसान की तुरंत भरपाई करने की मांग शामिल है। कुशवाहा ने अपनी पार्टी के नेताओं को कहा है कि कार्यक्रम में कम से कम लोग शामिल होंगे और सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह से ख्याल रखा जाएगा।