इन दो शहरों के बीच नया एक्सप्रेसवे, सिर्फ दो घंटे में 350 किलोमीटर का सफर; गडकरी का दावा इन दो शहरों के बीच नया एक्सप्रेसवे, सिर्फ दो घंटे में 350 किलोमीटर का सफर; गडकरी का दावा बिहार में मेगा ब्रिज प्लान: गंगा, सोन, कोसी और गंडक नदी पर बनेंगे 51 बड़े पुल, आवागमन होगा और आसान; विकास को मिलेगी नई रफ्तार बिहार में मेगा ब्रिज प्लान: गंगा, सोन, कोसी और गंडक नदी पर बनेंगे 51 बड़े पुल, आवागमन होगा और आसान; विकास को मिलेगी नई रफ्तार Nepal Election: नेपाल चुनाव को लेकर भारतीय सीमा 72 घंटों के लिए सील, 5 मार्च को वोटिंग; एक हजार से अधिक अस्थायी वोटर्स के लिए विशेष तैयारी Nepal Election: नेपाल चुनाव को लेकर भारतीय सीमा 72 घंटों के लिए सील, 5 मार्च को वोटिंग; एक हजार से अधिक अस्थायी वोटर्स के लिए विशेष तैयारी Bihar Weather Today: बिहार में मार्च में ही चढ़ा पारा, होली के दिन कैसा रहेगा मौसम? जानिए.. Bihar Weather Today: बिहार में मार्च में ही चढ़ा पारा, होली के दिन कैसा रहेगा मौसम? जानिए.. Holi 2026: दूर रहकर भी मनाएं रंगों का त्योहार, WhatsApp के इन फीचर्स से जुड़ें अपनों के साथ Holi 2026: दूर रहकर भी मनाएं रंगों का त्योहार, WhatsApp के इन फीचर्स से जुड़ें अपनों के साथ
23-May-2020 02:46 PM
DESK : एक तरफ जहां कोरोना वायरस के कहर से लोग परेशान है तो कई ऐसे लोग भी है जिनकी जिंदगी में कोरोना वायरस के कारण खुशियां आ गई. इन्हीं में से एक हैं कानपुर की रहने वाली नीलम और अनिल, इन दोनों की जिंदगी में कोरोना वायरस 7 जन्मों तक एक दूसरे का साथ देने का गवाह बन गया है.
जी हां, कोरोना संकट के इस काल में इन दोनों की मोहब्बत चर्चा में है. हो भी क्यों न.. यह विवाह अपने आप में अनोखा है. फिलहाल कानपुर में हुई यह शादी सोशल मीडिया पर चर्चा में है और इस विवाह का वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है. जानकारी के अनुसार कानपुर की रहने वाली नीलम के माता-पिता कुछ समय पहले ही गुजर गए थे. जिसके बाद वह अपने भाई-भाभी के साथ रह रही थी. लेकिन उसके भाई-भाभी ने भी उसे घर से मारपीट कर निकाल दिया. जिसके बाद बेसहारा नीलम नीर-छीर चौराहे के पास काकादेव इलाके में भिखारीयों के साथ रहने को मजबूर हो गई. जहां वह भीख मांग कर खा लेती थी.

लेकिन इस बीच कोरोना संकट का दौर शुरू हो गया और देश में लॉकडाउन लग गया. अब नीलम समेत सभी भिखारियों की हालत यह हो गई कि खाना मिलना तक बंद हो गया. इसी बीच कानपुर के ही रहने वाले एक शख्स ने काकादेव इलाके में नीलम समेत सभी भिखारियों को भूखा देखा. जिसके बाद उन्होंने अपने ड्राइवर अनिल से कहा कि वह रोज नीलम समेत वहां के सभी जरूरतमदों को भी खाना दे. करीब 45 दिन तक अनिल, नीलम सहित वहां दूसरे भिखारियों को को खाना पहुंचाता रहा और यहीं से नीलम और अनिल के बीच प्यार का सिलसिला शुरू हुआ. यह बात जैसे ही अनिल के पिता को पता चली उसने निलम से बात कर के सबके सहयोग से दोनों की शादी करा दी.