ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / news / लॉकडाउन में फंस गये गिरिराज सिंह, चाह कर भी नहीं पहुंच पा रहे...

लॉकडाउन में फंस गये गिरिराज सिंह, चाह कर भी नहीं पहुंच पा रहे बेगूसराय

23-Mar-2020 02:27 PM

PATNA : केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह अपने संसदीय क्षेत्र बेगूसराय को मिस कर रहे हैं। दिल्ली से लेकर बिहार तक हुए लॉकडाउन में गिरिराज सिंह फंस गये हैं। वे पिछले कुछ दिनों से अपने संसदीय क्षेत्र में नहीं पहुंच पा रहे हैं। अपना दर्द गिरिराज सिंह ने सोशल मीडिया पर बयां किया है।


बेगूसराय सांसद ने ट्वीटर पर लिखा है कि बेगूसराय का सांसद बनने के बाद पहली बार इतना अंतराल हुआ है बेगूसराय जाने में। दिल्ली में संसदीय/मंत्रालय के काम कर रहा हूं एवं आपकी-अपनी स्वास्थ्य की सुरक्षा हेतु सार्वजनिक जगह जाने से परहेज़ कर रहा हूं। उन्होनें लोगों से अपील करते हुए कहा है कि लॉक डाउन में सहयोग करें,सार्वजनिक जगह ना जाए और अपने बीमारी के लक्षण ना छुपाए। साथ में गिरिराज सिंह ने वीडियो भी ट्वीट किया है जिसमें उन्होनें दिल का भावनाओं को व्यक्त किया है।


गिरिराज सिंह अपने संसदीय क्षेत्र में खासे सक्रिय रहने वाले सांसदों में से एक हैं। वे जब भी मौका मिलता है बेगूसराय दौरे पर निकल जाते हैं। बेगूसराय में वे सीधे तौर पर स्थानीय लोगों के संपर्क में रहते हैं। लेकिन इन दिनों कोरोना के खौफ और पूरे देश में लगभग लॉक डाउन वाली स्थिति के बीच वे अपने संसदीय क्षेत्र में नहीं पहुंच पा रहे। लेकिन उन्होनें कहा कि ये जरूरी भी है। ऐसी संकट की घड़ी में सार्वजनिक सभाओं से परहेज की जरूरत है। उन्होनें लोगों से लॉकडाउन के दौरान घरों में रहकर खुद को सुरक्षित रखने की अपील भी की है।